IND vs SA T20 Series: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, यहां पढें पूरी खबर

दक्षिण अफ्रीका ने अक्टूबर 2015 में भारत का दौरा किया था. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 टी20 मुकाबले खेले गए थे. दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज को 2-0 से जीत लिया था. वहीं, सिंतबर 2019 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter/BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) खेली जानी है और इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान पिछले महीने कर दिया गया है. टी20 सीरीज का आगाज 9 जून से होने वाला है और पांचवां और आखिरी मुकाबला 19 जून को बेंगलुरु में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आराम दिया गया है जबकि केएल राहुल (KL Rahul) को टीम का कप्तान चुना गया है. IND vs SA T20 Series: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

दक्षिण अफ्रीका की टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत पहुंच चकी है. सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा. घरेलू टी20 सीरीज में भारत का रिकार्ड निराशाजनक है. भारतीय जमीं पर इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 2 टी20 सीरीज खेली गई हैं. भारत इनमें से एक भी सीरीज नहीं जीत सका है. ऐसे में इस बार केएल राहुल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका हैं.

दक्षिण अफ्रीका ने अक्टूबर 2015 में भारत का दौरा किया था. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 टी20 मुकाबले खेले गए थे. दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज को 2-0 से जीत लिया था. वहीं, सिंतबर 2019 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद दूसरे मुकाबले को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया था. वहीं सीरीज का तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की थी.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैचों में टीम इंडिया के कई युवा गेंदबाजों को भी जगह दी है. इसमें रवि बिश्नोई, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक शामिल हैं. इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.

टी20 सीरीज का शेड्यूल:-

पहला टी20: 9 जून

दूसरा टी20: 12 जून

तीसरा टी20: 14 जून

चौथा टी20: 17 जून

पांचवां टी20: 19 जून

टीम इंडिया: लोकेश राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हूडा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त