IND vs SA 1st Test Eden Gardens Pitch Report: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता में पहला टेस्ट, टॉस के लिए होगा 'गोल्ड कॉइन' का इस्तेमाल: रिपोर्ट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से ईडन गार्डन्स में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस टेस्ट में टॉस के दौरान महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की तस्वीर वाला एक विशेष 'गोल्ड कॉइन' का इस्तेमाल किया जाएगा.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo: @ProteasMenCSA/@BCCI)

कोलकाता, 11 नवंबर : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से ईडन गार्डन्स में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस टेस्ट में टॉस के दौरान महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की तस्वीर वाला एक विशेष 'गोल्ड कॉइन' का इस्तेमाल किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने इस मुकाबले के लिए एक गोल्ड कॉइन पेश किया है, जिसके एक तरफ महात्मा गांधी और दूसरी तरफ नेल्सन मंडेला की तस्वीर है. यह शांति, स्वतंत्रता और अहिंसा के मूल्यों का प्रतीक है. सीएबी अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया है कि यह कॉइन विशेष रूप से इस सीरीज के लिए बनाया गया है और टॉस के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाएगा.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मैच की पूर्व संध्या पर, सीएबी 13 नवंबर को जगमोहन डालमिया स्मृति व्याख्यान का आयोजन करेगा. इसमें सुनील गावस्कर दोनों देशों के खिलाड़ियों की उपस्थिति में भाषण देंगे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी रविवार शाम को कोलकाता पहुंच गए हैं. इस सीरीज में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी शामिल हैं, जो लंबे वक्त बाद टीम में वापसी को बेताब हैं. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के उप-कप्तान होंगे. यह भी पढ़ें : IND vs SA 1st Test 2025: दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर कोलकाता, भारत-साउथ अफ्रीका मैच के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत 7 में से 4 टेस्ट मैच जीतकर 61.90 अंक प्रतिशत (पीसीटी) के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है. टीम इंडिया ने अब तक 2 टेस्ट गंवाए हैं, जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी टीम 2 में से 1 मैच जीतकर 50.00 अंक प्रतिशत (पीसीटी) के साथ चौथे पायदान पर है. ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआती तीनों टेस्ट जीतकर शीर्ष पर है, जबकि 2 में से 1 मैच जीतकर श्रीलंकाई टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है. भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इसके बाद दोनों देश 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

VIDEO: टीम इंडिया की जीत के बाद ICC चेयरमैन जय शाह, कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव पहुंचे अहमदाबाद के हनुमान मंदिर, की पूजा-अर्चना

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\