क्रिकेट

Ind vs Eng T20I 2021: इंग्लैंड ने भारत को फिर दी पटकनी, इस तरह टीम इंडिया को मिली हार

मैन आफ द मैच जोस बटलर (नाबाद 83) के करियर की बेस्ट पारी के दम पर इंग्लैंड ने मंगलवार को यहां नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत को आठ विकेट से हरा दिया.

Ind vs Eng T20I 2021:  इंग्लैंड ने भारत को फिर दी पटकनी, इस तरह टीम इंडिया को मिली हार
india vs england ( photo credit : PTI)

अहमदाबाद, 17 मार्च : मैन आफ द मैच जोस बटलर (नाबाद 83) के करियर की बेस्ट पारी के दम पर इंग्लैंड ने मंगलवार को यहां नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत को आठ विकेट से हरा दिया. इस जीत के बाद इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 series) में 2-1 की बढ़त बना ली है. भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 156 रन का स्कोर बनाया, जिसे इंग्लैंड ने 10 गेंद शेष रहते दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय (9) और बटलर ने पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़े. इसके बाद रॉय आउट हो गए. हालांकि बटलर ने डेविड मलान (18) के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों पर 58 रनों की साझेदारी करके इंग्लैंड को मजबूत दी.

मलान ने 17 गेंदों पर एक छक्का लगाया. मलान के आउट होने के बाद बटलर ने जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रनों की अविजित साझेदारी करके इंग्लैंड को 8 विकेट से शानदार जीत दिला दी. बटलर ने अपने करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया. टी20 में उनकी यह बेस्ट पारी है. बटलर ने 52 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाए. बेयरस्टो ने उन्होंने 28 गेंदों पर पांच चौके जड़े. भारत की ओर से युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली. इससे पहले, भारत ने कप्तान विराट कोहली (नाबाद 77) के और अर्धशतक की बदौलत छह विकेट पर 156 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया, लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खरा रही और टीम पहले छह ओवर के पॉवरप्ले में 24 रन ही बना पाई और तीन विकेट भी गंवा बैठी. इन तीन विकेटों में लोकेश राहुल (0) लगातार दूसरी बार अपना खाता नहीं खोल पाए जबकि इस मैच में वापसी करने वाले रोहित शर्मा (15) और पिछले मैच में अपने डेब्यू में अर्धशतक जड़ने वाले ईशान किशन (4) के विकेट शामिल थे. यह भी पढ़ें : Ind vs Eng 4th T20I 2021: चौथे T20 मुकाबले में इन 2 बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया

इसके बाद कप्तान और ऋषभ पंत (25) ने चौथे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की. पंत अपने साथी कोहली के गलत कॉल के कारण दुर्भाग्यवश रन आउट हो गए. उन्होंने 20 गेंदों पर तीन चौके लगाए. पंत के आउट होने के बाद पिछले मैच के अर्धशतकधारी श्रेयस अययर (9) इस बार असफल रहे और जल्दी आउट हो गए. इसके बाद हालांकि कोहली और हार्दिक पंडया (17) ने छठे विकेट के लिए केवल 35 गेंदों पर 70 रन जोड़कर भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया. कोहली ने अपने करियर का 27वां और लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 46 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के लगाए. पंडया ने 15 गेंदों पर दो छक्के लगाए. भारत ने अंतिम 10 ओवर में 101 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज मार्क वुड ने चार ओवर में 31 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए. उनके अलावा क्रिस जॉर्डन को दो सफलता मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2021 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).