Ind vs Eng 4th Test 2021: चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इस स्टार खिलाड़ी ने व्यक्तिगत कारणों से छोड़ा टूर

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह व्यक्तिगत कारणों से टीम से अलग हो गए हैं. बीसीसीआई ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की.

जसप्रीत बुमराह: (Photo Credits: Getty Image)

नई दिल्ली, 27 फरवरी : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) व्यक्तिगत कारणों से टीम से अलग हो गए हैं. बीसीसीआई (BCCI) ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की. बीसीसीआई के मुताबिक बुमराह ने उससे निवेदन किया था कि व्यक्तिगत कारणों से उन्हें चौथे टेस्ट से पहले टीम से अलग होने की इजाजत दी जाए. इस पर गौर करते हुए बुमराह को टीम से अलग होने की इजाजत दे दी गई. वह अब इंग्लैंड के साथ होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए चयन हेतु उपलब्ध नहीं होंगे.

बोर्ड ने साफ किया है कि बुमराह के स्थान पर किसी अन्य को टीम में शामिल नहीं किया गया है. इंग्लैंड और भारत (England and India) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है. तीसरा टेस्ट अहमदाबाद में खेला गया था, जिसे भारत ने 10 विकेट से जीता था. चौथा टेस्ट भी अहमदाबाद में ही खेला जाना है. यह भी पढ़ें : Ind vs Eng 4th Test 2021: चौथे टेस्ट मैच में हो सकते हैं ये दो बड़े बदलाव, टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), आर अश्विन , कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, मो. सिराज, उमेश यादव

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नेपाल को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी इटली, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Pitch Report And Weather Update: नेपाल बनाम इटली के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Preview: नेपाल बनाम इटली के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

अहमदाबाद Air India विमान हादसे को लेकर इटैलियन अखबार का बड़ा दावा, पायलट ने जानबूझकर बंद किए थे इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच?

\