Ind vs Eng 2nd ODI: रोहित-धवन ने अगर आज 89 रन की पार्टनरशिप की तो वे सचिन-गांगुली के इस रिकॉर्ड की कर लेंगे बराबरी

ऐसे में बात करें तो रोहित शर्मा और शिखर धवन के पास आज एक अच्छा मौका है कि ये दोनों सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के रिकॉर्ड के पास पहुंच सके

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Getty Images)

पुणे: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शुक्रवार को पुणे (Pune) के महाराष्ट्र असोसिएशन स्टेडियम (MCA Stadium) में खेला जाएगा.  मुकाबला दोपहर 1: 30 से शुरू होगा. भारत दूसरा वनडे मैच को जीत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. दूसरे वनडे में भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकता है.

ऐसे में बात करें तो रोहित शर्मा और शिखर धवन के पास आज एक अच्छा मौका है कि ये दोनों सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के रिकॉर्ड के पास पहुंच सके. भारतीय क्रिकेट इतिहास में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की सबसे सफल जोड़ी में से एक थी. इन दोनों सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी ने मिलकर भारतीय टीम के लिए कई मैच जिताऊ साझेदारियां की है. रोहित और धवन की यह जोड़ी एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने और सचिन-गांगुली के क्लब में शामिल होने से बस कुछ रनों की दूरी पर है.

बता दें कि बतौर सलामी जोड़ी रोहित-धवन ने अभी तक वनडे में साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 4911 रनों की साझेदारी कर चुके है. अगर शुक्रवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे में यह जोड़ी 89 रनों की साझेदारी कर लेती है तो वह 5000 रन की पार्टनरशिप करने वाली भारत की दूसरी सलामी जोड़ी बन जाएगी. इससे इनसे पहले सचिन-गांगुली की जोड़ी ही यह मुकाम हासिल कर पाई है. सचिन-गांगुली की जोड़ी ने मिलकर 176 पारियों में 8227 रन बनाए हैं.

युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए है ऐसे में बाएं हाथ के बल्लेबाज रिषभ पंत और पहली बार वनडे टीम में शामिल किए गए दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं के पास मिडिल आर्डर को संभालने की जिम्मेदारी होगी.

पिच रिपोर्ट:

पिछले मैच की तरह इस मैच में एक बार फिर से बैटिंग पिच ही होगी. एक और हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा.

मौसम:

दिन में तापमान 38 डिग्री तक चढ़ेगा. रात को अंतिम के कुछ ओवर्स में ओस का असर हो सकता है.

वनडे रैंकिंग:

इंग्लैंड - 1

भारत - 2

हेड टू हेड:

कुल मैच: 101

भारत जीता- 54

इंग्लैंड जीता- 42

टाई - 2

रद्द - 3

भारत प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन:

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, डेविड मलान, जोस बटलर (कैप्टन-विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरन, टॉम कुरन, रीस टॉप्ली, मार्क वुड

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी