Ind vs Eng 2021: बुमराह की मौजूदगी को लेकर आया बड़ा अपडेट

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं. बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 से सीरीज से आराम दिया गया था.

जसप्रीत बुमराह: (Photo Credits: Getty Image)

अहमदाबाद, 2 मार्च : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) से बाहर रह सकते हैं. बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 से सीरीज से आराम दिया गया था. तीसरे टेस्ट मैच के बाद बुमराह निजी कारणों का हवाला देकर चौथे टेस्ट से हट गए थे.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह अब वनडे सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में 23 मार्च से वनडे सीरीज शुरु होनी है. बुमराह की अनुपस्थिति में भारत के पास नए खिलाड़ियों को मौका देने का अवसर रहेगा. यह भी पढ़ें : Ind vs Eng 2021: मोटेरा के पिच पर चल रहे बवाल पर पूर्व क्यूरेटर धीरज प्रसाना ने तोड़ी चुप्पी

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार मार्च से खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुए है. अगर भारत यह मैच जीत जाता है या इसे ड्रॉ करा लेता है तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, टीम इंडिया के सामने रखा 406 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd ODI Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट