IND vs BAN 2022: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल, लिटन दास करेंगे कप्तानी

गुरुवार सुबह तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद भी पीठ की चोट के कारण पहले वनडे से बाहर हो गए थे. बीसीबी ने तस्कीन की जगह पर शोरीफुल इस्लाम को टीम में बुलाया है, जो फिलहाल इंडिया ए के खिलाफ अनाधिकृत टेस्ट में खेल रहे हैं.

लिटन दास ( Photo Credit: Twitter)

बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल जांघ की चोट के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनका अब टेस्ट सीरीज में भी खेलना संदिग्ध है, जो कि 14 दिसंबर से चटगांव में शुरू होगा। तमीम को यह चोट बुधवार को एक अभ्यास मैच के दौरान लगी थी. यह भी पढ़ें: आस्ट्रेलिया ने 344 रन की बढ़त के साथ वेस्टइंडीज पर कसा शिकंजा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने तमीम की जगह पर कप्तानी के लिए विकेटकीपर लिटन कुमार दास को चुना है. 28 वर्षीय लिटन ने 2015 में भारत के खिलाफ अपना वनडे पदार्पण किया था. लिटन ने अब तक 57 वनडे में 1835 रन बनाये हैं। वह पहली बार वनडे सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी करेंगे। वह 50 ओवर फॉर्मेट में बांग्लादेश के 15वें कप्तान बनेंगे.

इससे पहले गुरुवार सुबह तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद भी पीठ की चोट के कारण पहले वनडे से बाहर हो गए थे. बीसीबी ने तस्कीन की जगह पर शोरीफुल इस्लाम को टीम में बुलाया है, जो फिलहाल इंडिया ए के खिलाफ अनाधिकृत टेस्ट में खेल रहे हैं.

20 नवंबर को तस्कीन एक घरेलू मैच के दौरान चोटिल हुए थे. वह पिछले कुछ दिनों से दर्द निवारक इंजेक्शन ले रहे हैं। इससे पहले वह साल की शुरूआत में भी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे.

भारत के खिलाफ पहला वनडे रविवार को ढाका में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड