IND vs AUS: सिडनी में होटल के बाहर नहीं जा सकेंगे भारतीय क्रिकेटर

भारतीय टीम सोमवार को सिडनी के लिए रवाना हुई है, जहां उसे सात जनवरी से आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलना है. टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के अलावा होटल के बाहर जाने से मना कर दिया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मेलबर्न, 5 जनवरी : भारतीय टीम सोमवार को सिडनी (Sydney) के लिए रवाना हुई है, जहां उसे सात जनवरी से आस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच (Test match) खेलना है. टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के अलावा होटल के बाहर जाने से मना कर दिया है. बीसीसीआई (BCCI) ने सोमवार को आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की और कहा कि खिलाड़ियों से बायो सिक्योरिटी बबल में ही रहने और होटल-ग्राउंड-होटल तक सीमित रहने को कहा गया है.

भारत के पांच खिलाड़ियों- रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, नवदीप सैनी का मेलबर्न के एक रेस्टोरेंट के अंदर खाना खाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था जिसे क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बायो सिक्योरिटी बबल का उल्लंघन माना गया था. इसी के बाद यह कदम उठाया गया है. टीम प्रबंधन से मिली सलाह का मतलब है कि खिलाड़ी अगले दो सप्ताह तक सख्त क्वारंटीन में रहेंगे. सिडनी के बाद ब्रिस्बेन (Brisbane) में भी टीम सख्त क्वांरटीन (Quartin) में रहेगी. सोमवार को बसीसीआई और क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने इस बात की पुष्टि की थी कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, अधिकारियों का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है. यह भी पढ़ें : मेलबर्न टेस्ट में भारत की शानदार वापसी से हैरान नहीं हूं : कमिंस

बीसीसीआई ने सोमवार सुबह एक बयान जारी कर बताया, "भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ (Support staff) का तीन जनवरी 2021 को आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया. सभी टेस्ट निगेटिव आए हैं." सीए के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों का टेस्ट भी निगेटिव आया है. प्रवक्ता ने कहा, "सीए के खिलाड़ियों, स्टाफ और मैच अधिकारियों का कल किया गया कोविड-19 (COVID-19) टेस्ट निगेटिव आया है." यह बात ध्यान देने वाली है कि यह टेस्ट दोनों टीमों के स्टैंडर्ड प्रोसिजर का हिस्सा थे और इनका भारतीय खिलाड़ियों द्वारा किए गए उल्लंघन की जांच से कोई लेना-देना नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

Flash Flood Alert: शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को अचानक बाढ़ का खतरा: लखनऊ, ग्वालियर, गया और 1 अन्य क्षेत्र आज अलर्ट पर

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट