IND vs AUS 3rd Test 2021: जीत के करीब होकर दूर होने का पेन को है मलाल, इस गलती को किया याद

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई टीम जीत की दावेदार दिख रही थी लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

सिडनी, 11 जनवरी : सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई टीम जीत की दावेदार दिख रही थी लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया. ऋषभ पंत की 97 रनों की पारी ने भारत को मैच में वापस ला दिया, लेकिन पंत पहले ही आउट हो गए होते अगर आस्ट्रेलियाई कप्तान दो बार उनका कैच नहीं छोड़ते तो. पेन ने मैच के बाद कैच छोड़ने की जिम्मेदारी ली और साथ ही कहा कि इसे पचा पाना मुश्किल है.

पेन ने कहा, "हमने काफी सारे मौके बनाए. हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. इसलिए इसे पचा पाना मुश्किल है. मैं कैच छोड़ने की अपनी गलती मानता हूं." पेन ने कहा कि इस मैच से कई सकारात्मक चीजें सीखने को मिली हैं. आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "हम अब ब्रिस्बेन के लिए तैयार हैं. हमने एडिलेड में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेली, न ही मेलबर्न में, लेकिन यह काफी करीबी मैच था. यह भी पढ़ें : IND vs AUS 3rd Test 2021: सिडनी के मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों का जज्बा देखा गर्व से फूला अमिताभ बच्चन का सीना, इन लोगों ने भी भारतीय टीम की शान में पढ़े कसीदे

खिलाड़ियों ने आज अपना पूरा प्रयास किया. दो युवा खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय (International) स्तर पर अच्छी क्रिकेट खेली. विल पुकोवस्की ने अर्धशतक के साथ शुरुआत की और कैमरून ग्रीन ने भी हमारी दूसरी पारी में काफी मदद की." तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद चार मैचों की सीरीज इस समय 1-1 से बराबर है. चौथा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी