IND vs AUS 2nd Test: टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट मैच, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने रविवार को छह विकेट से जीत लिया. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. तीसरे दिन लंच ब्रेक तक, भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

नई दिल्ली, 19 फरवरी : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने रविवार को छह विकेट से जीत लिया. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. तीसरे दिन लंच ब्रेक तक, भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए. इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर मौजूद थे. शर्मा ने तेज पारी खेलकर 31 रन का स्कोर बनाया, जिसके बाद वह रन आउट हो गए. उनके बाद विराट कोहली क्रीज पर थे.

वहीं, पुजारा ने भी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए टीम का स्कोर बढ़ाया और विराट कोहली के साथ 30 रन की साझेदारी निभाई. हालांकि, कोहली एक बार फिर चकमा खाते हुए गेंदबाज टी मर्फी की गेंद पर आउट हुए और 20 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. उनके बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए और पुजारा के साथ बल्लेबाजी को आगे बढ़ाया. यह भी पढ़े : IND vs AUS 2nd Test: टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा ने किया अनोखा कारनामा, इस मामले में तोड़ा रविचंद्रन अश्विन का 7 साल पुराना रिकॉर्ड

अय्यर ने 12 रन की पारी खेली और गेंदबाज लियोन की गेंद पर मर्फी को कैच थमा बैठे. उनके बाद श्रीकर भरत क्रीज पर थे. इस दौरान पुजारा और भरत ने टीम को लक्ष्य की ओर पहुंचाया और शानदार तरीके से 30 रन की साझेदारी निभाई. पुजारा ने चौके के साथ मैच को समाप्त किया. भारत ने 26.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए और ढाई दिन में ही गेंदबाजों की मदद से मैच को जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब भारत 2-0 से सीरीज में आगे है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड