क्रिकेट

धोनी अगर सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं तो अच्छा प्रदर्शन करना असंभव होगा: कपिल

महान क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) का मानना है कि अगर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस साल की तरह बिना मैच अभ्यास के इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (आईपीएल) में खेलने का फैसला करते हैं तो उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करना ‘असंभव’ होगा.

धोनी अगर सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं तो अच्छा प्रदर्शन करना असंभव होगा: कपिल
धोनी पहुंचे दिल्ली

नयी दिल्ली, 2 नवंबर: महान क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) का मानना है कि अगर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस साल की तरह बिना मैच अभ्यास के इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (आईपीएल) में खेलने का फैसला करते हैं तो उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करना ‘असंभव’ होगा. आईपीएल (IPL) में 11वीं बार खेल रही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस बार पहली बार आईपीएल प्ले आफ में जगह बनाने में नाकाम रही और पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे धोनी 14 मैचों में 116 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 200 रन ही बना सके जबकि इस दौरान उन्होंने कोई अर्धशतक भी नहीं जड़ा.

दिल का दौरा पड़ने के बाद हाल में एंजियोप्लास्टी (Enjioplasti) कराने वाले कपिल चाहते हैं कि यह पूर्व भारतीय कप्तान अपनी फॉर्म वापस हासिल करने के लिए घरेलू टूर्नामेंटों में अधिक खेले.

यह भी पढ़े: कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा, एंजियोप्लास्टी की गयी.

कपिल ने ‘एबीपी न्यूज’(ABP News) से कहा, ‘‘अगर धोनी हर साल सिर्फ आईपीएल में खेलने का फैसला करते हैं तो उसके लिए अच्छा प्रदर्शन करना असंभव होगा. आयु के बारे में बात करना सही नहीं है लेकिन उसकी आयु (39 बरस) में वह जितना अधिक खेलेगा शरीर उतना ही लय में रहेगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप साल में 10 महीने क्रिकेट नहीं खेलोगे और अचानक आईपीएल खेलोगे तो आप देख सकते हो कि क्या होगा. इतना क्रिकेट खेलने पर किसी सत्र में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी के साथ भी ऐसा हुआ है.’’ कपिल का मानना है कि धोनी को इस सत्र में घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘उसे प्रथम श्रेणी क्रिकेट (घरेलू लिस्ट ए और टी20) में जाना चाहिए और वहां खेलना चाहिए.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2020 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).