ICC Women's T20 World Cup 2023: महिला टी20 विश्व कप का काफी समय से था इंतजार : मेग लैनिंग

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा है कि उनकी टीम कुछ समय से तीसरे महिला टी20 विश्व कप खिताब का इंतजार कर रही है. ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका में 10 से 26 फरवरी तक होने वाली प्रतियोगिता में खिताब का प्रबल दावेदार है.

मेग लैनिंग ( Photo Credit: Twitter)

केपटाउन, 5 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा है कि उनकी टीम कुछ समय से तीसरे महिला टी20 विश्व कप खिताब का इंतजार कर रही है. ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका में 10 से 26 फरवरी तक होने वाली प्रतियोगिता में खिताब का प्रबल दावेदार है.

उन्होंने कहा, यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है. हम कुछ समय से इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे थे. हमने यहां की परिस्थिति से अभ्यस्त होने के लिए कुछ दिन बिताए हैं. यहां बहुत गर्मी है और अनुभव करने के लिए कुछ अद्भुत चीजें हैं. कैप्टन्स डे कार्यक्रम के दौरान मेग ने कहा, हम यहां आने के लिए उत्साहित थे. विश्व कप का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं और हम अपने पूल में हर टीम के लिए खुश हैं और उम्मीद है कि अच्छा खेलेंगे. यह भी पढ़ें : Virat Kohli Practice Video: विराट कोहली ने पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद नेट में स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट का किया अभ्यास, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया 11 फरवरी को पार्ल के बोलैंड पार्क में ट्रांस-तस्मान प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगा. महिला टी20 विश्व कप का आठवां संस्करण पहली बार होगा, जब दक्षिण अफ्रीका प्रतियोगिता के लिए मेजबान कर रहा है और कप्तान सुने लूस को भरोसा है कि उनकी टीम घरेलू दर्शकों के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\