Player Of The Month: आईसीसी ‘महीने का खिलाड़ी’: पुरुषों में अश्विन, रूट और मायर्स के बीच मुकाबला

अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रिवचंद्रन अश्विन, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और वेस्टइंडीज के नये बल्लेबाजी सनसनी कायल मायर्स फरवरी में शानदार प्रदर्शन के दम पर मंगलवार को आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ (महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)' पुरस्कार के लिए नामित किए गए.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

दुबई, 2 मार्च : अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रिवचंद्रन अश्विन (Rivachandran Ashwin), इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) और वेस्टइंडीज के नये बल्लेबाजी सनसनी कायल मायर्स फरवरी में शानदार प्रदर्शन के दम पर मंगलवार को आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ (Player of the month) (महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)' पुरस्कार के लिए नामित किए गए. अश्विन ने इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले जिसमें चेन्नई में खेले गये दूसरे टेस्ट में गेंद से कमाल करने के साथ उन्होंने दूसरी पारी में 106 रन बनाये थे. उन्होंने अहमदाबाद में तीसरे टेस्ट में अपने विकेट की संख्या को 400 के पार पहुंचा दिया.

आईसीसी से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ कुल 176 रन बनाने के साथ 24 विकेट लेकर अश्विन पुरूष वर्ग में फरवरी महीने के नामांकन के हकदार हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने बल्ले और गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन के लिए इस महीने फिर से नामांकन की सूची में जगह बनाई है. उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए 3 टेस्ट मैचों में कुल 333 रन बनाए और 6 विकेट झटके है.’’ यह भी पढ़ें : Ind vs Eng 2021: मोटेरा के पिच पर चल रहे बवाल पर पूर्व क्यूरेटर धीरज प्रसाना ने तोड़ी चुप्पी

पिछले महीने भी नामांकन में जगह पाने वाले रूट ने भारत के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला के पहले मैच में 218 रन बनाये थे.

वेस्टइंडीज के लिए पदार्पण करते हुए मायर्स ने दूसरी पारी में 210 रन बनाये जिससे उनकी टीम 395 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही. महिला वर्ग में, न्यूजीलैंड की ब्रुक हॉलिडे के साथ इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट और नैट स्किवर को नामांकित किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Live Score Update: पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\