खेल

ICC Cricket World Cup 2019: भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी समेत अन्य खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट से इंग्लैंड के लिए रवाना, देखें तस्वीरें और वीडियो

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार देर रात इंग्लैंड के लिए रवाना हुई. मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर विराट कोहली, एमएस धोनी समेत अन्य खिलाड़ियों को देखा गया....

ICC Cricket World Cup 2019: भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी समेत अन्य खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट से इंग्लैंड के लिए रवाना, देखें तस्वीरें और वीडियो
इंग्लैंड रवाना होते हुए भारतीय क्रिकेट टीम, (फोटो क्रेडिट्स: इन्स्टाग्राम)

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप (2019) के लिए विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार देर रात इंग्लैंड के लिए रवाना हुई. मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर विराट कोहली, एमएस धोनी समेत अन्य खिलाड़ियों को देखा गया. बता दें कि वर्ल्ड कप की शुरुआत इंग्लैंड ऐंड वेल्स में 30 मई से होगी. यह वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का 12 वां संस्करण होगा जो इंग्लैंड और वेल्स में 5 वीं बार खेला जाएगा. जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा. भारत 25 मई को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला सीडब्ल्यूसी वॉर्म-अप गेम खेलेगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के रवाना होने से पहले खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. तस्वीरों में खिलाड़ी सूट बूट पहने हुए एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें और वीडियो.

रोहित शर्मा के साथ केदार जाधव और कुलदीप यादव !

 

View this post on Instagram

 

Jet set World Cup ✈️ 😁

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on

शिखर धवन के साथ जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव!

 

View this post on Instagram

 

Jet set go for the #CWC19 ✈️✈️ #TeamIndia

A post shared by ShiQhar Dhawan (@shikhardofficial) on

टीम इंडिया के लिए एयरपोर्ट पर चीयरअप करते हुए दिखाई दिए फैंस!

बता दें कि भारत दो बार का वर्ल्ड कप जीत चुका है. पहली बार 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और दूसरी बार 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता है. ऐसे में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया से सवा सौर करोड़ भारतीय फैंस को इंग्लैंड की सरजमीं से वर्ल्ड कप लेकर आने की उम्मीद है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).