Hockey world Cup 2018: मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 2-1 से दी मात

मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को हॉकी विश्व कप के पूल-बी के अपने पहले मैच में जीत हासिल की.

आस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 2-1 से (Photo Credit: Getty Images)

भुवनेश्वर: मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया (Australia) ने शुक्रवार को हॉकी विश्व कप के पूल-बी के अपने पहले मैच में जीत हासिल की. यहां कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आस्ट्रेलिया ने आयरलैंड (Ireland) को 2-1 से हरा दिया. अपने चार पेनाल्टी कॉर्नर में से एक में सफलता हासिल करते हुए वर्ल्ड नम्बर-1 आस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ खाता खोला. 11वें मिनट में ब्लैक गोवर्स ने आस्ट्रेलिया के लिए गोल किया.

इसके दो मिनट बाद ही आस्ट्रेलिया को करारा जवाब देते हुए शेन ओ डोनोगहुए की ओर से किए गए गोल को दम पर आयरलैंड ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. इसी स्कोर पर पहले हाफ का समापन हुआ. दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद तीसरे ही मिनट में टिमोथी ब्रैंड (33वें मिनट) ने गोल करते हुए आयरलैंड के खिलाफ आस्ट्रेलिया को 2-1 की बढ़त दे दी.

यह भी पढ़ें- Hockey world Cup: न्यूजीलैंड ने फ्रांस को 2-1 से हराया

इसके बाद आस्ट्रेलिया ने डिफेंस को मजबूत रखते हुए आयरलैंड को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 2-1 से जीत हासिल की. पूल-बी में अब आस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला इंग्लैंड से चार दिसम्बर को होगा, वहीं आयरलैंड की भिड़ंत उसी दिन चीन से होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, सातवीं बार टाइटल किया अपने नाम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 151 रनों का लक्ष्य, नैट सिवर-ब्रंट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG-W vs AUS-W Final DD Sports Live Telecast: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल? यहां जानें जवाब