खेल

हॉकी इंडिया ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 21 लाख का दान

हॉकी इंडिया ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का दान दिया है. हॉकी इंडिया इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष में कुल एक करोड़ रुपये का योगदान दे चुका है और अब उसने ओडिशा सरकार की भी मदद करने का निर्णय लिया है.

हॉकी इंडिया ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 21 लाख का दान
हॉकी इंडिया (Photo Credits: IANS)

हॉकी इंडिया ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का दान दिया है. हॉकी इंडिया इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष में कुल एक करोड़ रुपये का योगदान दे चुका है और अब उसने ओडिशा सरकार की भी मदद करने का निर्णय लिया है. ओडिशा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने राज्य सरकार की मदद के लिए यह योगदान करने का सर्वसम्मत फैसला किया है.

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, " वर्तमान समय में हम सभी इस संकट का सामना कर रहे हैं. हॉकी इंडिया में हर किसी को उम्मीद है कि 21 लाख रुपये का यह योगदान कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद कर सकता है."

यह भी पढ़ें- हॉकी इंडिया ने साल के पहले टूर्नामेंट के लिए 34 खिलाड़ियों का किया चयन

हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने कहा, " हॉकी इंडिया को हमेशा ओडिशा के लोगों से अपार समर्थन और प्रेरणा मिलती रही है. मुझे गर्व है कि हाकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल 21 लाख रुपये का योगदान करने का सर्वसम्मत फैसला किया."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2020 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).