Hockey Asia Cup 2025: फैंस के लिए खुशखबरी, हॉकी इंडिया ने हॉकी एशिया कप के मैचों के लिए की मुफ्त टिकटों की घोषणा

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, "राजगीर में पुरुष एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, और हम चाहते हैं कि हर प्रशंसक इस यात्रा का हिस्सा बने. प्रवेश निःशुल्क रखकर, हमारा उद्देश्य खेल को और अधिक सुलभ बनाना और परिवारों, छात्रों और युवा एथलीटों को विश्व स्तरीय हॉकी देखने के लिए प्रोत्साहित करना है. यह केवल एक टूर्नामेंट नहीं है, यह खेल का उत्सव है, और बिहार और उसके बाहर के लोग इसके केंद्र में रहने के हकदार हैं."

भारतीय हॉकी टीम(Photo credits: X/@TheHockeyIndia)

Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप हॉकी का आगाज 29 अगस्त से बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में हो रहा है। प्रशंसकों के लिए हॉकी इंडिया ने एक बड़ी सौगात दी है. हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि मैचों के लिए प्रशंसकों को निशुल्क प्रवेश टिकट दिया जाएगा. फैंस हॉकी इंडिया ऐप पर जाकर मुफ्त टिकट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं. उन्हें वर्चुअल टिकट दिया जाएगा. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, "राजगीर में पुरुष एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, और हम चाहते हैं कि हर प्रशंसक इस यात्रा का हिस्सा बने. टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को उम्मीद, हॉकी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करेगा भारत

प्रवेश निःशुल्क रखकर, हमारा उद्देश्य खेल को और अधिक सुलभ बनाना और परिवारों, छात्रों और युवा एथलीटों को विश्व स्तरीय हॉकी देखने के लिए प्रोत्साहित करना है. यह केवल एक टूर्नामेंट नहीं है, यह खेल का उत्सव है, और बिहार और उसके बाहर के लोग इसके केंद्र में रहने के हकदार हैं."

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी इसी भावना को दोहराते हुए कहा, "हमें पुरुष एशिया कप के सभी मैचों के लिए मुफ्त पहुंच प्रदान करते हुए खुशी हो रही है. हमें विश्वास है कि प्रशंसक अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए भारी संख्या में आएंगे. निःशुल्क टिकट की घोषणा भारत के हर कोने में हॉकी संस्कृति के निर्माण और पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में उत्साहपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है."

एशिया कप हॉकी के सभी मैच 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे. एशिया कप हॉकी 2025 में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारत को जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. वहीं, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे को ग्रुप बी में रखा गया है.

टूर्नामेंट के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी. भारतीय टीम 29 अगस्त को चीन, 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाकिस्तान के खिलाफ अपने मैच खेलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\