दंगल गर्ल गीता फोगाट ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर सामने आई ये क्यूट फोटो

महिला रेसलर और कॉमनवेल्थ गेम्स-2010 में गोल्ड मेडल विजेता गीता फोगाट ने मंलगवार को बेटे को जन्म दिया है. उनके घर आये नन्हे से राजकुमार का सोशल मीडिया पर एक एक तस्वीर शेयर की है.

बेटे के साथ गीता फोगाट (Photo Credits: Instagram)

चंडीगढ़: महिला रेसलर और कॉमनवेल्थ गेम्स-2010 में गोल्ड मेडल विजेता (Commonwealth Gold Medalist) गीता फोगाट  (Geeta Phogat) ने मंलगवार को एक क्यूट से बेटे को जन्म दिया. उनके घर आये नन्हे से राजकुमार का सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की गई है. जो फोटो  फोगाट की तरफ से शेयर किया है. उसमें उनके साथ उनके पति पवन (Pawan Kumar) भी दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि गीता फोगाट ने 20 नवंबर 2016 में रेसलर पवन कुमार से शादी की थी.

गीता की तरफ से सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के साथ ही एक  कैप्शन भी लिखा गया है.   'हलो बॉय, दुनिया में आपका स्वागत है. वह यहां है, बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिए. अब इसने हमारी जिंदगी पर्फेक्ट बना दी है. अपने बच्चे को जन्म लेता देखने के अहसास को किसी भी जरिये जाहिर नहीं किया सकता. यह भी पढ़े: दंगल गर्ल बबीता फोगाट की शादी पर आमिर खान ने दिया ऐसा रिएक्शन

वहीं गीता फोगाट को  बेटा पैदा होने पर उनकी बहन और दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने  बहन और बच्चे के साथ एक सुन्दर सी फोटो शेयर कर बच्चे के जन्म पर ट्वीट कर बहन को बधाई दी है.

बता दें कि गीता फोगाट पूर्व पहलवान महावीर सिंह की बड़ी बेटी हैं. उन्होंने 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. इसके  साथ ही वह कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2009 जालंधर और 2011 मेलबर्न  में भी गोल्ड मेडल जीते हैं. हरियाणा की रहने वाली गीता और उनकी छोटी बहन बबीता फोगाट के जीवन पर आधारित 'दंगल' फिल्म बनी है. फिल्म में उनके पिता महावीर का किरदार आमिर खान ने निभाया है. जिस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया. जिस फिल्म की आज भी चर्चा होती है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट