ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए बड़ा झटका, पूर्व सलामी बल्लेबाज कोलिन मैक्डोनाल्ड का हुआ निधन

आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज कोलिन मैक्डोनाल्ड का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. आस्ट्रेलिया के 191वें टेस्ट क्रिकेटर मैक्डोनाल्ड ने देश के लिए 47 टेस्ट मैच खेले थे।.

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Photo Credits: Wikimedia Commons)

मेलबर्न, 11 जनवरी : आस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज कोलिन मैक्डोनाल्ड (Coleen McDonald) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. आस्ट्रेलिया के 191वें टेस्ट क्रिकेटर मैक्डोनाल्ड ने देश के लिए 47 टेस्ट मैच खेले थे. वह आस्ट्रेलिया के महान सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते थे.

मैक्डोनाल्ड ने अपना टेस्ट पदार्पण रिची बेन्यो और जॉर्ज थॉमस के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ 152 में गाबा में किया था. उन्होंने 39.32 की औसत से 3,107 टेस्ट रन बनाए जिसमें पांच शतक शामिल रहे. यह भी पढ़ें : Ind vs Aus 3rd Test Day 5: पंत-पुजारा ने रचा इतिहास, 72 साल पुराने रिकॉर्ड को किया अपने नाम

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) चेयरमैन इर्ल एडिंग्स (Earl eddings) ने एक बयान में कहा, "कोलिन हमेशा विक्टोरिया और आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान खिलाड़ी के तौर पर गिने जाएंगे. वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ निडर थे और स्पिनरों के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते थे. उन्होंने आस्ट्रेलिया में और इंग्लैंड, कैरिबियन, दक्षिण अफ्रीका, भारत और पाकिस्तान के दौरों पर भी शानदार बल्लेबाजी की थी."

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, सातवीं बार टाइटल किया अपने नाम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 151 रनों का लक्ष्य, नैट सिवर-ब्रंट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG-W vs AUS-W Final DD Sports Live Telecast: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल? यहां जानें जवाब