UEFA Euro 2024 Qualifiers Match: यूरो 2024 क्वालीफायर्स में हैरी केन ने वायने रूनी का गोल रिकॉर्ड तोड़ा

थ्री लॉयंस के कप्तान ने अपना 54वां अंतर्राष्ट्रीय गोल किया और वायने रूनी का 53 गोलों का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ डाला. उन्होंने अपनी टीम को1961 के बाद से पहली बार इटली की जमीन पर जीत दिलाई.

Harry Kane (Credit: Twitter)

नेपल्स, 24 मार्च: हैरी केन (Harry Kane) इंग्लैंड के आल टाइम शीर्ष स्कोरर बन गए हैं. उन्होंने वायने रूनी का रिकॉर्ड तोड़ा है. थ्री लॉयंस ने अपने यूरो क्वालिफाइंग अभियान को शानदार शुरूआत देते हुए इटली को 2-1 से हराया. थ्री लॉयंस के कप्तान ने अपना 54वां अंतर्राष्ट्रीय गोल किया और वायने रूनी का 53 गोलों का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ डाला. उन्होंने अपनी टीम को1961 के बाद से पहली बार इटली की जमीन पर जीत दिलाई. यह भी पढ़ें: UEFA Euro 2024 Qualifiers Match: रोनाल्डो ने रचा इतिहास, सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

केन ने कहा, "यह काफी मायने रखता है. बॉल जब नेट से टकराई तो काफी भावनाएं थीं. यह शानदार रात थी. हम इटली में इतने लम्बे समय से नहीं जीते हैं। इसलिए स्कोर करना और मैच जीतना विशेष है." इटली की यह हार 41 यूरो क्वालीफायर्स में उसकी पहली हार है. वह आखिरी बार सितम्बर 2006 में फ्ऱांस से हारा था. गुरूवार का यह मैच इंग्लैंड के विश्व कप में दिसंबर में क्वार्टरफाइनल में फ्ऱांस से हारने के बाद पहला मैच था। केन उस मुकाबले पेनल्टी से चूकने के कारण रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े