पेले की तबियत खराब, फीफा विश्व कप उद्घाटन समारोह से रह सकते हैं गायब

ब्राजील फुटबाल जगत के दिग्गजों में गिने जाने वाले पेले 14 जून को फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह से गायब रह सकते हैं.

(Photo Credits: IANS)

रियो डी जनेरियो: ब्राजील फुटबाल जगत के दिग्गजों में गिने जाने वाले पेले 14 जून को फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह से गायब रह सकते हैं. स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका रूस का दौरा रद्द कर दिया गया है.

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पेले के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी तबियत खराब है. पेले को उनके पैरों में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ब्राजील के साथ तीन बार विश्व कप का खिताब जीतने वाले पेले को रूस में होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में अन्य अतिथियों के साथ आमंत्रित किया गया था.

वर्तमान में 77 साल के पेले अब तक अपने शरीर के अंगों में हुई परेशानियों को कारण कई ऑपरेशन करा चुके हैं.

कुछ दिनों पहले उन्होंने विश्व कप में ब्राजील के प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई थी. पेले ने कहा था कि वह ब्राजील की टीम से संतुष्ट नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Scorecard: कोलंबो में श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 रनों का टारगेट, कुसल मेंडिस और कामिंडु मेंडिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Suryakumar Yadav New Milestone: सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम किया ये अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे; देखें आकंड़ें

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो मेंआयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Uttar Padesh: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- फॉर्म-7 से सपा के वोट काटने की कोशिश, यूपी-बंगाल में चुनाव प्रभावित करने की साजिश

\