लिवरपूल के लेजेंड सर केनी डालग्लिश कोरोना की चपेट में
यूरोपियन चैम्पियन लिवरपूल का दिग्गज सर केनी डालग्लिश कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं. डालग्लिश के परिवार ने एक बयान में कहा कि 69 वर्षीय पूर्व फुटबालर को कोरोनावायरस की जांच के लिए बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
यूरोपियन चैम्पियन लिवरपूल का दिग्गज सर केनी डालग्लिश कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं. डालग्लिश के परिवार ने एक बयान में कहा कि 69 वर्षीय पूर्व फुटबालर को कोरोनावायरस की जांच के लिए बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बयान के अनुसार, " अप्रत्याशित रूप से टेस्ट पॉजिटिव था. अस्पताल में भर्ती होने से पहले, सर केनी ने अपने परिवार के साथ मिलकर सलाह की थी कि वह ज्यादा समय तक खुद को एकांतवास में रखेंगे. वह जल्द ही घर लौटने के लिए उत्साहित है. उनके बारे में और कोई नई जानकारी हम जल्द ही देंगे."
इससे पहले, लीड्स यूनाइटेड ने कहा कि उसके पूर्व खिलाड़ी नॉर्मन हंटर भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.
76 साल के हंटर 1996 में फीफा विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा रह चुके हैं.
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
Covid-19: कोविड mRNA वैक्सीन कैसे दिल को पहुंचा सकता है नुकसान, स्टैनफोर्ड मेडिसिन अध्ययन में वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
\