रेप केस में फंसे रोनाल्डो सिर्फ फुटबालर नहीं, बहुराष्ट्रीय व्यवसायिक ब्रांड हैं

सोशल मीडिया पर करोड़ों फालोअर, प्रायोजकों की लंबी कतार, आसमान छूती कमाई और होटलों से लेकर अंडरवियर तक अपने ब्रांड नाम के चलते क्रिस्टियानो रोनाल्डो महज एक फुटबालर नहीं बल्कि अपने आप में व्यवसाय का एक साम्राज्य है.

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Photo Credits: Twitter)

पेरिस: सोशल मीडिया पर करोड़ों फालोअर, प्रायोजकों की लंबी कतार, आसमान छूती कमाई और होटलों से लेकर अंडरवियर तक अपने ब्रांड नाम के चलते क्रिस्टियानो रोनाल्डो महज एक फुटबालर नहीं बल्कि अपने आप में व्यवसाय का एक साम्राज्य है. अमेरिका में एक माडल द्वारा लगाये गए बलात्कार के आरोपों के कारण हालांकि सीआर 7 वैश्विक ब्रांड को भारी नुकसान हुआ है.

‘मार्केटिंग एंड सेलिब्रिटीज’ किताब के लेखक जीन फिलीप डानग्लेड ने कहा ,‘‘ रोनाल्डो महज एक फुटबालर नहीं है बल्कि बड़ा ब्रांड है. उसके शहर मडेइरा में उसके नाम का संग्रहालय और हवाई अड्डा है.’’ फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार रोनाल्डो ने 2017 में 108 मिलियन डालर (10 करोड़ 80 लाख डालर) कमाये जिनमें छह करोड़ वेतन और बाकी विज्ञापन से थे. यह भी पढ़े-रेप केस में फंसे रोनाल्डो के साथ जुवेंटस, नाइके बलात्कार के आरोपों से चिंतित

रोनाल्डो ने अपने नाम का लोगो सीआर 7 भी बनाया है. उसने 2006 में मडेइरा में पहला अंडरवियर शोरूम सीआर7 खोला. वह 2015 के आखिर तक पेस्ताना होटल समूह के साथ मिलकर सीआर7 नाम से पांच होटल खोलने का करार कर चुके हैं जबकि छठा होटल पेरिस में खुलेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट