AFC U-19 Qualifiers: भारतीय महिला फुटबाल टीम ने दिखाया दमखम, पाकिस्तान को 18-0 से रौंदा
भारत ने एएफसी अंडर-19 महिला चैंपियनशिप क्वालीफायर्स के पहले मैच में बुधवार को यहां पाकिस्तान को 18-0 से करारी शिकस्त दी.
चोनबरी: भारत ने एएफसी अंडर-19 महिला चैंपियनशिप क्वालीफायर्स के पहले मैच में बुधवार को यहां पाकिस्तान को 18-0 से करारी शिकस्त दी.
भारत की तरफ से स्ट्राइकर रेणु ने पांच गोल (52वें, 54वें, 75वें, 89वें और 90वें मिनट) किये. भारत मध्यांतर तक 9-0 से आगे था.
मनीषा ने दूसरे मिनट में पहला गोल किया और फिर 25वें मिनट में भी एक गोल दागा. देवनेता (नौवें और 25वें) और दया देवी (27वें) ने भी गोल किये. इस बीच पाकिस्तानी गोलकीपर इमान फयाज ने 30वें मिनट में आत्मघाती गोल भी किया.
Here are some of the best pictures from India's 18-0 victory against Pakistan in the AFC U19 Women's Championship Qualifiers today!#ShePower #BackTheBlue #IndianFootball pic.twitter.com/rMBT6RWUfn
— Indian Football Team (@IndianFootball) October 24, 2018
पहले हाफ के इंजुरी टाइम में पापकी देवी और कप्तान जाबमनी टुडु ने भी गोल किये.
मध्यांतर के बाद रेणु के अलावा मनीषा (47वें), दया देवी (56वें मिनट), रोजा देवी (59वें) और सौम्यता गगलोथ (77वें) ने भी गोल किये.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2018 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

