ब्राजील में फुटबॉल खिलाड़ी की अवैध सम्बन्ध के शक में हुई निर्मम हत्या
ब्राजील के पराना शहर में एक फुटबॉल खिलाड़ी की निर्मम हत्या होने से पूरा खेल जगत अचम्भित है. जी हां बात कुछ यूं है कि आरोपी पति का दावा है कि उसने मृतक खिलाड़ी को अपने पत्नी क्रिस्टियाना के साथ बलात्कार करते हुए पाया था.
ब्राजील के पराना शहर में एक फुटबॉल खिलाड़ी की निर्मम हत्या होने से पूरा खेल जगत अचम्भित है. जी हां बात कुछ यूं है कि आरोपी पति का दावा है कि उसने मृतक खिलाड़ी को अपने पत्नी क्रिस्टियाना के साथ बलात्कार करते हुए पाया था. जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में इस एथलीट खिलाड़ी के जननांगो को काटकर उसके शरीर के साथ दफना दिया. बाद में आरोपी ने पुलिस को सरेंडर कर दिया और पुलिस को यह पूरी जानकारी दी.
हम आपको बता दें कि इससे पहले भी ब्राजील में फुटबॉल को लेकर प्रशंसकों और खिलाडियों की हत्याएं हो चुकी हैं. जी हां ब्राजील में फुटबॉल वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भी सांतोस के एक प्रशंसक को अपनी टीम का सपोर्ट करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी थी.
जी हां एक फुटबाल लीग मैच से लौटते समय हाथापाई में इस फैन की मौत हो गई थी. 34 साल के इस युवक पर करीब 15 फुटबॉल-फैन्स ने हमला बोल दिया था. पेले की पूर्व टीम सांतोस और साओ पाउलो के बीच हुए मैच के बाद बस स्टॉप पर हुई लड़ाई में उन्होंने उसे लोहे की छड़ से भी पीटा था. जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2018 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

