How To Watch France National Football Team vs Morocco National Football Team FIFA World Cup 2026 Quarter-Final Live Streaming. यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुत्फ

फ्रांस और मोरक्को के बीच यह मुकाबला 2022 फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें भी ताजा करेगा, जहां फ्रांस ने 2-0 से जीत दर्ज की थी. इस बार मोरक्को के पास उस हार का बदला लेने का सुनहरा मौका होगा, जबकि फ्रांस अपने खिताब बचाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाना चाहेगा.

How To Watch France National Football Team vs Morocco National Football Team, FIFA World Cup 2026 Quarter-Final Live Streaming And Telecast Details: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और मोरक्को राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला शुक्रवार, 10 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अमेरिका (United States) के मैसाचुसेट्स स्थित फॉक्सबोरो (Foxborough) के जिलेट स्टेडियम (Gillette Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे से शुरू होगा. फ्रांस की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी, जबकि मोरक्को लगातार दूसरी बार विश्व कप के अंतिम चार में पहुंचकर इतिहास रचने की कोशिश करेगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: France vs Morocco FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल में कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11, जानें संभावित लाइनअप और हेड टू हेड रिकॉर्ड

फ्रांस और मोरक्को के बीच यह मुकाबला 2022 फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें भी ताजा करेगा, जहां फ्रांस ने 2-0 से जीत दर्ज की थी. इस बार मोरक्को के पास उस हार का बदला लेने का सुनहरा मौका होगा, जबकि फ्रांस अपने खिताब बचाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाना चाहेगा.

फ्रांस बनाम मोरक्को हेड टू हेड रिकॉर्ड (France vs Morocco Head To Head)

फ्रांस और मोरक्को के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें फ्रांस ने 4 मैच जीते हैं, एक मुकाबला ड्रॉ रहा है, जबकि मोरक्को को सिर्फ एक जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच पिछली प्रतिस्पर्धी भिड़ंत 2022 फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हुई थी, जिसमें फ्रांस ने 2-0 से जीत दर्ज की थी.फ्रांस की टीम को किलियन एम्बाप्पे, उस्मान डेम्बेले और माइकल ओलीसे से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं मोरक्को की नजरें अशरफ हकीमी, ब्राहिम डियाज और सूफियान रहीमी पर टिकी रहेंगी.

फ्रांस और मोरक्को के बीच मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (France vs Morocco Match Date And Venue)

फ्रांस और मोरक्को के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 10 जुलाई को जिलेट स्टेडियम, फॉक्सबोरो (मैसाचुसेट्स, अमेरिका) में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच रात 1:30 बजे शुरू होगा.

भारत में फ्रांस बनाम मोरक्को मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (France vs Morocco Live TV Channel Telecast In India)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में UNITE8 Sports चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा DD Sports पर भी क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का फ्री-टू-एयर प्रसारण उपलब्ध रहेगा.

भारत में फ्रांस बनाम मोरक्को मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch France vs Morocco Live Streaming In India)

फ्रांस और मोरक्को के बीच इस रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (France vs Morocco Predicted Playing XI)

फ्रांस: माइक मेगनन, जूल्स कुंडे, दायोत उपामेकानो, विलियम सलीबा, लुकास डिग्ने, मनु कोने, एड्रियन राबियो, उस्मान डेम्बेले, माइकल ओलीसे, ब्रैडली बारकोला, किलियन एम्बाप्पे.

मोरक्को: यासीन बोनू, अशरफ हकीमी, इस्सा डियोप, चादी रियाद, नुसैर मजराउई, अय्यूब बुआद्दी, नील एल आयनाउई, ब्राहिम डियाज, अज़ेद्दीन औनाही, बिलाल एल खन्नूस, सूफियान रहीमी.

नोट: फ्रांस बनाम मोरक्को फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now