France vs Morocco FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल में कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11, जानें संभावित लाइनअप और हेड टू हेड रिकॉर्ड
फ्रांस और मोरक्को के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें फ्रांस ने 4 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. दोनों टीमों के बीच पिछली और इकलौती प्रतिस्पर्धी भिड़ंत फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में हुई थी, जिसमें फ्रांस ने 2-0 से जीत दर्ज की थी. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला रोमांच, रणनीति और हाई क्वालिटी फुटबॉल से भरपूर होने की उम्मीद है.
France vs Morocco FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार, 10 जुलाई को मौजूदा चैंपियन फ्रांस और मोरक्को के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे अमेरिका के फॉक्सबोरो स्थित जिलेट स्टेडियम में शुरू होगा. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. FIFA World Cup 2026 Schedule Today: क्वार्टर फाइनल में फ्रांस और मोरक्को की टक्कर, जानें भारतीय समयानुसार मैच का टाइम
फ्रांस की टीम न्यूज और संभावित प्लेइंग 11
कोच डिडिएर डेसचैम्प्स अपनी सफल टीम में ज्यादा बदलाव करने के मूड में नहीं हैं. मिडफील्डर ऑरेलियन चुआमेनी जांघ की चोट के कारण अभी भी बाहर हैं. उनकी जगह मनु कोने को एड्रियन राबियो के साथ मिडफील्ड में मौका मिल सकता है. वहीं मार्कस थुराम फिटनेस हासिल कर चुके हैं, लेकिन उनके बेंच से शुरुआत करने की संभावना है.
फ्रांस की संभावित प्लेइंग 11 (4-2-3-1):
गोलकीपर: माइक मेगनन
डिफेंडर्स: जूल्स कुंडे, दायोत उपामेकानो, विलियम सलीबा, लुकास डिग्ने
मिडफील्डर्स: मनु कोने, एड्रियन राबियो
अटैकिंग मिडफील्डर्स: उस्मान डेम्बेले, माइकल ओलीसे, ब्रैडली बारकोला
फॉरवर्ड: किलियन एम्बाप्पे
मोरक्को की टीम न्यूज और संभावित प्लेइंग 11
मोरक्को को इस मुकाबले से पहले इस्माइल साइबारी की चोट ने चिंता में डाल दिया है. हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है. ऐसे में उनकी जगह सूफियान रहीमी को शुरुआती एकादश में मौका मिल सकता है. वहीं चादी रियाद की भी वापसी की उम्मीद है.
मोरक्को की संभावित प्लेइंग 11 (4-2-3-1):
गोलकीपर: यासीन बोनू
डिफेंडर्स: अशरफ हकीमी, इस्सा डियोप, चादी रियाद, नुसैर मजराउई
मिडफील्डर्स: अय्यूब बुआद्दी, नील एल आयनाउई
अटैकिंग मिडफील्डर्स: ब्राहिम डियाज, अज़ेद्दीन औनाही, बिलाल एल खन्नूस
फॉरवर्ड: सूफियान रहीमी.
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें (France vs Morocco Key Players To Watch)
फ्रांस के लिए कप्तान किलियन एम्बाप्पे सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. वह टूर्नामेंट में अब तक सात गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं. वहीं उस्मान डेम्बेले और माइकल ओलीसे भी अपनी रचनात्मक खेल से विपक्षी टीम की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. मोरक्को की उम्मीदें कप्तान अशरफ हकीमी, ब्राहिम डियाज और अज़ेद्दीन औनाही पर टिकी होंगी. ये तीनों खिलाड़ी फ्रांस की मजबूत डिफेंस को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं.
फ्रांस बनाम मोरक्को हेड टू हेड रिकॉर्ड (France vs Morocco Head To Head)
फ्रांस और मोरक्को के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें फ्रांस ने 4 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. दोनों टीमों के बीच पिछली और इकलौती प्रतिस्पर्धी भिड़ंत फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में हुई थी, जिसमें फ्रांस ने 2-0 से जीत दर्ज की थी. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला रोमांच, रणनीति और हाई क्वालिटी फुटबॉल से भरपूर होने की उम्मीद है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2026 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

