Footballer Dies Due To Lightning Strike: दर्दनाक! LIVE मैच के दौरान फुटबॉलर पर गिरी बिजली, 24 साल की उम्र में हुई मौत (Watch Video)

फुटबॉल ऐसा खेल है, जिसे कई बार बारिश के दौरान भी जारी रखा जाता है. हालांकि, खराब मौसम और आकाशीय बिजली की स्थिति में खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है. थाईलैंड में बिजली गिरने से होने वाली घटनाएं अपेक्षाकृत आम मानी जाती हैं. डिपार्टमेंट ऑफ डिजीज कंट्रोल के आंकड़ों के अनुसार, 2020 से 2024 के बीच देश में 283 से अधिक लोग बिजली गिरने की घटनाओं का शिकार हुए, जिनमें कई लोगों की मौत भी हुई.

Footballer Dies Due To Lightning Strike: खेल के मैदान में कब हादसा हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा थाईलैंड में देखने को मिला, जहां लाइव फुटबॉल मैच के दौरान 24 वर्षीय खिलाड़ी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. इस भयावह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हादसे के बाद मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि साथी खिलाड़ी उसे बचाने की कोशिश करते रहे. हालांकि, फुटबॉलर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

LIVE मैच के दौरान गिरी बिजली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना थाईलैंड में आयोजित गोलोक FA कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुई. स्थानीय टूर्नामेंट में सैमकोल्ट्स और अबू x नोंग सिरिन के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. सैमकोल्ट्स टीम के लिए खेल रहे 24 वर्षीय सोफ्वान अवाई (Sophwan Awai) पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई. घटना इतनी भयावह थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

12 अन्य खिलाड़ी भी हुए घायल

हादसे के समय मैच बारिश के बीच खेला जा रहा था और आसमान में घने काले बादल छाए हुए थे. बिजली गिरने की इस घटना में करीब 12 अन्य खिलाड़ी भी घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद मैदान पर मौजूद मेडिकल टीम ने सोफ्वान अवाई को बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. घायल खिलाड़ियों का इलाज जारी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजली गिरते ही खिलाड़ी मैदान पर गिर जाता है और साथी खिलाड़ी व मेडिकल स्टाफ तुरंत उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं. घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं और खराब मौसम के दौरान मैच आयोजित किए जाने को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं.

बारिश के दौरान फुटबॉल मैच में बढ़ जाता है खतरा

फुटबॉल ऐसा खेल है, जिसे कई बार बारिश के दौरान भी जारी रखा जाता है. हालांकि, खराब मौसम और आकाशीय बिजली की स्थिति में खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है. थाईलैंड में बिजली गिरने से होने वाली घटनाएं अपेक्षाकृत आम मानी जाती हैं. डिपार्टमेंट ऑफ डिजीज कंट्रोल के आंकड़ों के अनुसार, 2020 से 2024 के बीच देश में 283 से अधिक लोग बिजली गिरने की घटनाओं का शिकार हुए, जिनमें कई लोगों की मौत भी हुई. इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर खराब मौसम के दौरान खेल आयोजनों में सुरक्षा प्रोटोकॉल की आवश्यकता को उजागर कर दिया है.

Hindi Tags:

English Tags:

Share Now