खेल

FIFA World Cup Final 2026: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली में रेस्टोरेंट और कैफे रात 4 बजे तक रहेंगे खुले, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

इस मुकाबले को कई विशेषज्ञ 'पीढ़ियों की जंग' भी मान रहे हैं, क्योंकि एक ओर अनुभवी स्टार लियोनेल मेसी हैं, जबकि दूसरी ओर स्पेन की युवा और प्रतिभाशाली टीम है. यह टूर्नामेंट अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया गया है और फाइनल मुकाबले का दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है.

FIFA World Cup Final 2026: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली में रेस्टोरेंट और कैफे रात 4 बजे तक रहेंगे खुले, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

FIFA World Cup Final 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का रोमांच अब चरम पर है. इस बीच दिल्ली के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शनिवार को घोषणा की कि राजधानी में रेस्टोरेंट, कैफे और अन्य पात्र प्रतिष्ठानों को 18 और 19 जुलाई की रात 4 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी गई है. यह फैसला फुटबॉल प्रेमियों को अर्जेंटीना (Argentina) और स्पेन (Spain) के बीच होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का एक साथ आनंद लेने का मौका देने के लिए लिया गया है. France vs England Predicted Playing XI: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रात 4 बजे तक खुले रहेंगे रेस्टोरेंट और कैफे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि यह फैसला दिल्ली सरकार की 24x7 बिजनेस-फ्रेंडली ऑपरेटिंग पॉलिसी के तहत लिया गया है. यह व्यवस्था फरवरी 2025 में सरकार बनने के बाद कारोबार को बढ़ावा देने और कारोबार करने में आसानी (Ease of Doing Business) के उद्देश्य से लागू की गई थी.

दिल्ली सीएमओ के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कहा गया कि राजधानी के रेस्टोरेंट, कैफे और अन्य पात्र प्रतिष्ठान शनिवार और रविवार की रात 4 बजे तक खुले रह सकेंगे, जिससे फुटबॉल प्रेमी एक साथ फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का रोमांच उठा सकें और इस ऐतिहासिक रात को यादगार बना सकें.

 

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने फ़ैन्स से कहा कि वे सुबह 4 बजे तक कैफ़े में फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप फ़ाइनल 2026 का मज़ा लें:

रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पोस्ट में लिखा, "हर फुटबॉल प्रशंसक ने लियोनेल मेसी को इतिहास रचते देखा है. अब इतिहास एक और कहानी लिखने जा रहा है. एक महान खिलाड़ी, एक युवा प्रतिभा, एक ट्रॉफी और एक ऐसी रात जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी. दिल्ली उस रात के लिए तैयार है."

दिल्ली फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल के लिए तैयार है:

अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होगा महामुकाबला

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला 20 जुलाई की रात 12:30 बजे शुरू होगा. अर्जेंटीना जहां अपना चौथा विश्व कप खिताब और लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा, वहीं स्पेन की टीम उसे कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है.

इस मुकाबले को कई विशेषज्ञ 'पीढ़ियों की जंग' भी मान रहे हैं, क्योंकि एक ओर अनुभवी स्टार लियोनेल मेसी हैं, जबकि दूसरी ओर स्पेन की युवा और प्रतिभाशाली टीम है. यह टूर्नामेंट अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया गया है और फाइनल मुकाबले का दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2026 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).