FIFA World Cup 2026 Schedule Today: आज रात को खेले जाएंगे 6 बड़े मुकाबले, अर्जेंटीना, इंग्लैंड और पुर्तगाल समेत कई दिग्गज टीमें होंगी एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
ग्रुप J में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना जॉर्डन से होगा. अर्जेंटीना पहले ही अगले दौर में जगह बना चुकी है, जबकि अपने पहले फीफा वर्ल्ड कप में खेल रही जॉर्डन की टीम ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. दिन के आखिरी मुकाबले में अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों के तीन-तीन अंक हैं और जीतने वाली टीम नॉकआउट में अपनी जगह लगभग पक्की कर सकती है.
FIFA World Cup 2026 Schedule for June 28: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार को खेले गए मुकाबलों में बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को 5-1 से हराया, जबकि सेनेगल ने इराक को 5-0 से शिकस्त देकर अपनी दावेदारी मजबूत की. अब रविवार, 28 जून को ग्रुप स्टेज के छह अहम मुकाबले खेले जाएंगे, जहां कई दिग्गज टीमें नॉकआउट राउंड में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. भारत की हार पर झूमीं आयरलैंड महिला क्रिकेटर, टीम इंडिया के खिलाफ पुरुष टीम की ऐतिहासिक जीत का ऐसे मनाया जश्न, वीडियो वायरल (Watch Video)
28 जून 2026 का FIFA World Cup शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
| मुकाबला | समय (IST) | वेन्यू | ग्रुप |
|---|---|---|---|
| पनामा बनाम इंग्लैंड | सुबह 2:30 बजे | मेटलाइफ स्टेडियम, ईस्ट रदरफोर्ड | ग्रुप L |
| क्रोएशिया बनाम घाना | सुबह 2:30 बजे | लिंकन फाइनेंशियल फील्ड, फिलाडेल्फिया | ग्रुप L |
| कोलंबिया बनाम पुर्तगाल | सुबह 5:00 बजे | हार्ड रॉक स्टेडियम, मियामी गार्डन्स | ग्रुप K |
| कांगो डीआर बनाम उज्बेकिस्तान | सुबह 5:00 बजे | मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम, अटलांटा | ग्रुप K |
| जॉर्डन बनाम अर्जेंटीना | सुबह 7:30 बजे | एटी एंड टी स्टेडियम, आर्लिंग्टन | ग्रुप J |
| अल्जीरिया बनाम ऑस्ट्रिया | सुबह 7:30 बजे | GEHA फील्ड एट एरोहेड स्टेडियम, कैनसस सिटी | ग्रुप J |
इन मुकाबलों पर रहेंगी सभी की नजरें
ग्रुप L में इंग्लैंड की टीम पनामा के खिलाफ जीत दर्ज कर अगले दौर की अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. वहीं क्रोएशिया और घाना के बीच मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि इस मैच का नतीजा नॉकआउट की तस्वीर साफ कर सकता है.
ग्रुप K में कोलंबिया और पुर्तगाल के बीच दिन का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और इस मैच का विजेता ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर सकता है. वहीं कांगो डीआर और उज्बेकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा.
ग्रुप J में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना जॉर्डन से होगा. अर्जेंटीना पहले ही अगले दौर में जगह बना चुकी है, जबकि अपने पहले फीफा वर्ल्ड कप में खेल रही जॉर्डन की टीम ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. दिन के आखिरी मुकाबले में अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों के तीन-तीन अंक हैं और जीतने वाली टीम नॉकआउट में अपनी जगह लगभग पक्की कर सकती है. फुटबॉल फैंस के लिए रविवार का दिन रोमांच से भरपूर रहने वाला है, जहां कई बड़े मुकाबलों के साथ ग्रुप स्टेज की तस्वीर और भी साफ हो जाएगी.