FIFA World Cup 2026 Round Of 32 Schedule In IST: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबले आज रात से शुरू, एक क्लिक पर देखें राउंड ऑफ 32 का पूरा शेड्यूल और भारत में मैचों का समय

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. राउंड ऑफ 32 का हर मुकाबला टीमों के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि हारने वाली टीम सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की करेगी. ऐसे में दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों को आने वाले दिनों में कई हाई-वोल्टेज और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

FIFA World Cup 2026 Round of 32 Schedule In IST: फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. FIFA World Cup 2026 अब अपने सबसे रोमांचक चरण यानी नॉकआउट स्टेज में प्रवेश कर चुका है. ग्रुप स्टेज के रोमांचक मुकाबलों के बाद अब 32 टीमें सिंगल एलिमिनेशन फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी. राउंड ऑफ 32 के मुकाबलों की शुरुआत आज रात यानी 28 जून 2026 से हो रही है. संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में खेले जा रहे इस विस्तारित टूर्नामेंट में अब हर मुकाबला करो या मरो का होगा और सभी टीमें राउंड ऑफ 16 में जगह बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगी. India vs Ireland, 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: बेलफास्ट में आज भारत और आयरलैंड के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

राउंड ऑफ 32 का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और कनाडा के बीच खेला जाएगा. यह मैच आज रात को अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित प्रतिष्ठित सोफी स्टेडियम में आयोजित होगा. स्थानीय समयानुसार मुकाबला दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार यह मैच सोमवार, 29 जून को रात 12:30 बजे खेला जाएगा. 48 टीमों वाले नए फीफा वर्ल्ड कप फॉर्मेट में पहली बार राउंड ऑफ 32 खेला जा रहा है. ऐसे में दोनों टीमें इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.

राउंड ऑफ 32 का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

तारीख मुकाबला स्थान समय (IST)
29 जून दक्षिण अफ्रीका vs कनाडा सोफी स्टेडियम, लॉस एंजेलिस 12:30 AM
29 जून ब्राजील vs जापान ह्यूस्टन स्टेडियम 10:30 PM
1 जुलाई जर्मनी vs पैराग्वे बोस्टन स्टेडियम 2:00 AM
1 जुलाई नीदरलैंड्स vs मोरक्को मॉन्टेरी स्टेडियम, मैक्सिको 5:30 AM
1 जुलाई आइवरी कोस्ट vs नॉर्वे डलास स्टेडियम 10:30 PM
2 जुलाई फ्रांस vs स्वीडन न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी स्टेडियम 2:30 AM
2 जुलाई इंग्लैंड vs डीआर कांगो अटलांटा स्टेडियम 9:30 PM
2 जुलाई अमेरिका vs बोस्निया और हर्जेगोविना सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम 5:30 AM
3 जुलाई स्पेन vs ऑस्ट्रिया लॉस एंजेलिस स्टेडियम 12:30 AM
3 जुलाई पुर्तगाल vs क्रोएशिया टोरंटो स्टेडियम 4:30 AM
4 जुलाई अर्जेंटीना vs केप वर्डे मियामी स्टेडियम 3:30 AM

भारत में कहां देखें FIFA World Cup 2026 Round of 32 के मुकाबले

भारत में फुटबॉल प्रशंसक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी 104 मुकाबलों सहित नॉकआउट मैचों का सीधा प्रसारण Unite8 Sports 1 और Unite8 Sports 2 (SD और HD) चैनलों पर देख सकते हैं. वहीं सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इसके लिए दर्शकों को Zee5 All Access + Sports या Zee5 Premium प्लान लेना होगा, क्योंकि सामान्य Zee5 सब्सक्रिप्शन में वर्ल्ड कप मैच शामिल नहीं हैं. इसके अलावा क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल का सीधा प्रसारण DD Sports पर भी किया जाएगा.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. राउंड ऑफ 32 का हर मुकाबला टीमों के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि हारने वाली टीम सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की करेगी. ऐसे में दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों को आने वाले दिनों में कई हाई-वोल्टेज और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.

Share Now