खेल

FIFA World Cup 2026: क्वालीफाई करने में नाकाम रही चिली की टीम, निराशाजनक अभियान के बाद हेड कोच ने दिया इस्तीफा

बोलीविया से 0-2 की करारी हार के बाद चिली की फीफा विश्व कप 2026 की उम्मीदों पर पानी फिर गया, और इसी के साथ टीम के हेड कोच रिकार्डो गारेका ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एल ऑल्टो के म्युनिसिपल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बोलिविया ने मिगुएल टेरसेरोस और एन्जो मोंटेइरो के गोलों से जीत दर्ज की.

FIFA World Cup 2026: क्वालीफाई करने में नाकाम रही चिली की टीम, निराशाजनक अभियान के बाद हेड कोच ने दिया इस्तीफा
फीफा विश्व कप (Photo Credits: Twitter)

FIFA World Cup 2026: बोलीविया के हाथों मंगलवार को 0-2 से मिली शिकस्त के बाद चिली के हेड कोच रिकार्डो गारेका ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस हार के साथ चिली की फीफा विश्व कप-2026 के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं. एल ऑल्टो के म्युनिसिपल स्टेडियम में मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गारेका ने कहा, "हमने कोचिंग स्टाफ के साथ एक फैसला लिया और खिलाड़ियों को बताया कि हम ऐसे हालात को कम करना चाहते हैं." उन्होंने आगे कहा, "हमने नतीजे नहीं दिए. चिली ऐसी स्थिति में है, जो कोई नहीं चाहता था. खेल के नजरिए से मेरे पास जितना भी अनुभव और करियर है, उसके साथ यह एक बड़ा झटका है.

मुझे अपने पैरों पर वापस खड़ा होना होगा, ठीक वैसे ही जैसे चिली को भविष्य में अपने पैरों पर वापस खड़ा होना होगा." एल ऑल्टो में बोलिविया की ओर से पांचवें मिनट मिगुएल टेरसेरोस ने मुकाबले का पहला गोल दागा, जिसके बाद एन्जो मोंटेइरो ने 90वें मिनट गोल के साथ चिली को दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 10वीं हार दिला.  चिली की टीम 10 देशों की स्टैंडिंग में आखिरी स्थान पर है. टीम अब प्लेऑफ में जगह बनाने से दूर है. साल 2015 और 2016 में लगातार कोपा अमेरिका खिताब जीतने के बाद चिली की टीम लगातार तीसरी बार विश्व कप से बाहर हो गई है. यह भी पढ़े: UTT Season 6: टेबल टेनिस का संग्राम यूटीटी सीजन 6 में पुणे जगुआर से भिड़ेंगे जयपुर पैट्रियट्स, प्लेऑफ की दौड़ में हर अंक होगा निर्णायक

यह टीम 2018 और 2022 में भी क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी. मंगलवार को चिली पर जीत के बाद बोलीविया के 17 अंक हो गए और दो क्वालीफायर बचे होने के बावजूद वह अभी भी दावेदारी में है. ऑस्कर विलेगास की टीम सितंबर में कोलंबिया और ब्राजील का सामना करेगी. चिली को अब सितंबर में होने वाले अंतिम क्वालीफाइंग मैचों पर अपना फोकस करना होगा. यह टीम ब्राजील का सामना करेगी और फिर उरुग्वे के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने 2026 क्वालीफाइंग अभियान का समापन करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).