FIFA World Cup 2018: सलाह की वापसी फीकी, रूस की दूसरी जीत

मेजबान टीम को अपनी बढ़त को दोगुना करने में ज्यादा समय नहीं लगा। डेनिस चेरिशेव ने 59वें मिनट में बेहद आसानी से गेंद को नेट में डाल रूस को 2-0 से आगे कर दिया। यह चेरिशेव का इस टूर्नामेंट में तीसरा गोल है।

FIFA World Cup 2018: सलाह की वापसी फीकी, रूस की दूसरी जीत (Photo Credit: FIFA )

सेंट पीटर्सबर्ग. मेजबान रूस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में मंगलवार देर रात खेल गए ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में मिस्र को 3-1 से हरा लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही रूस के दो मैचों में छह अंक हो गए हैं और उसने अंतिम-16 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। वहीं मिस्र के लिए अगले दौर में जाना बेहद मुश्किल हो गया है। मैच के सभी गोल दूसरे हाफ में आए।

रूस के लिए यह मैच बेहद अहम था। उसने अपने पहले मैच में साऊदी अरब को 5-0 से मात दी। वह जानती थी की इस मैच में जीत उसे अगले दौर में जगह दिला सकती है इसलिए वो पूरी तैयारी के साथ उतरा था। रूस जानती थी उसकी अगले दौर की राह में चोट से वापसी कर रहे मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह रोड़ा बन सकते हैं और इसलिए वो इस स्टार खिलाड़ी के खिलाफ तैयारी करके आया था। उसके मिडफील्डर युरी झिर्कोव सलाह से साए की तरह चिपके रहे। इसी कारण सलाह खुलकर नहीं खेल पा रहे थे। साथ ही चोट का डर सलाह के प्रदर्शन पर साफ दिखा।

पहला हाफ रोमांच से भरपूर रहा। दोनों टीमें गेंद को पाने की जोर अजमाइश और गोल करने की कोशिश में व्यस्त दिखीं। आत्मविश्वास से भरी रूस ने शुरू के 10 मिनट में मिस्र पर अपना दबदबा दिखाया और कुछ अच्छे मौके भी बनाए। मिस्र ने तुंरत अपने आप को संभाला और यहां से दोनों के बीच बराबरी का खेल शुरू हो गया। दोनों टीमें हालांकि पहले हाफ में गोल नहीं कर पाई।

अपना पहला विश्व कप मैच खेल रहे सलाह ने हालांकि 42वें मिनट में अपनी क्लास का परिचय देते हुए गोल करने के प्रयास किया जिसमें वो चूक गए।

दूसरे हाफ की शुरुआत मिस्र के लिए बेहद निराशाजनक रही। मिस्र के कप्तान अहमद फताही ने 47वें मिनट में गेंद को क्लियर करने के प्रयास में आत्मघाती गोल कर रूस को 1-0 से आगे कर दिया। बाईं तरफ से गेंद आई जिसे मिस्र के गोलकीपर ने पंच से क्लियर कर दिया और गेंद बॉक्स के बाहर खड़े रूस के रोमन जोबनिन के पास गई जिन्होंने गेंद को वापस बॉक्स में भेजा जहां अहमदी उसे क्लियर करने के प्रयास में गलती से अपने ही गोल में खेल बैठे।

मेजबान टीम को अपनी बढ़त को दोगुना करने में ज्यादा समय नहीं लगा। डेनिस चेरिशेव ने 59वें मिनट में बेहद आसानी से गेंद को नेट में डाल रूस को 2-0 से आगे कर दिया। यह चेरिशेव का इस टूर्नामेंट में तीसरा गोल है।

तीन मिनट बाद अर्टयोम डज्युबा ने इल्या कुटेपोव से मिली गेंद को आसानी गोल में बदल रूस को 3-0 से आगे कर मिस्र की वापसी मुश्किल कर दी।

मिस्र की किस्मत ने 73वें मिनट में उसका साथ दिया और वीएआर के माध्यम से उसे पेनाल्टी मिली जिसे सलाह ने गोल में तब्दील कर अपनी टीम का खाता खोला। यह विश्व कप में सलाह का पहला गोल है।

मिस्र के प्रशंसकों को लगा की यहां से उनकी टीम वापसी कर सकती है, लेकिन रूस ने ऐसा नहीं होने दिया।

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें