महान फुटबाल खिलाड़ी पेले फीफा विश्व कप के लिए रूस जायेंगे
पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी पेले को चिकित्सकों ने फीफा विश्व कप के लिए रूस की यात्रा करने की अनुमति दे दी है.
रियो डि जेनेरो: पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी पेले को चिकित्सकों ने फीफा विश्व कप के लिए रूस की यात्रा करने की अनुमति दे दी है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ब्राजील के स्थानीय अखबार फोल्हा डी एस.पाउलो के हवाले से बताया कि 77 वर्षीय पेले की फिजीयोथेरेपी की गई. वह पीठ की समस्या से परेशान थे.
अखबार के अनुसार, "वह अभी भी दर्द से जूझ रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय में उनमें काफी सुधार हुआ है."
फीफा विश्व कप के दौरान आयोजक चाहते हैं कि पेले विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हों. वह विश्व कप के एजेंडे पर चर्चा करने के लिए अगले महीने अपने सलाहकारों से मिलेंगे.
पेले तीन बार विश्व कप का खिताब जीत चुके हैं और उन्होंने अपने करियर में 1,363 मैचों में कुल 1,281 गोल दागे हैं.
संबंधित खबरें
FIFA World Cup 2018: स्टार खिलाड़ी ज्लातान के बगैर आसान नहीं होगी स्वीडन की राह
NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
\