FIFA Lifts AIFF Ban: गुड न्यूज, FIFA ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से हटाया बैन, भारत में आयोजित होगा मैच

फीफा ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन पर लगा बैन हटा दिया है. फीफा ने एआईएफएफ में थर्ड पार्टी के दखल की वजह से प्रतिबंध लगाया था.

FIFA  LIFTS BAN AIFF: इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (फीफा) ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन पर लगा बैन हटा दिया है. फीफा ने एआईएफएफ में थर्ड पार्टी के दखल की वजह से प्रतिबंध लगाया था. FIFA Indian Football: केंद्र ने SC से CoA से AIFF को नियंत्रण देने की आग्रह किया

फीफा ने एआईएफएफ पर प्रतिबंध लगाने के बाद अपने बयान में कहा था कि "थर्ड पार्टीज के बहुत ज्यादा दखल की वजह से ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है. फीफा ने यह भी कहा था कि यह सस्पेंशन तभी हटेगा जब वह साथ मिलकर काम करना शुरू करेंगे, लेकिन अब खबर आ रही है कि एआईएफएफ पर से प्रतिबंध हटा लिया गया है.

फीफा ने अपने बयान में कहा कि "परिषद के ब्यूरो ने 25 अगस्त को एआईएफएफ के निलंबन को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला लिया है. फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन 11-30 अक्टूबर को भारत में आयोजित किया जा सकता है."

भारतीय फुटबॉल में शुरू हुए पूरे विवाद का मामला एआईएफएफ के अध्यक्ष रहे प्रफुल्ल पटेल पर रुकता है. उन पर आरोप लगा कि वे बिना चुनाव करवाए ही समय पूरा होने के बाद भी अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठे रहे. प्रफुल्ल का कार्यकाल साल 2009 से शुरू हुआ था, जो कि 2020 में खत्म हो गया. हालांकि इसके बावजूद वे कुर्सी पर बैठे रहे. इस पूरे मामले की शिकायत सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची. कोर्ट ने मई 2022 में पूरे बोर्ड को हटा दिया था और नया संविधान बनाने के लिए कमेटी गठित की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड