Gareth Southgate Resigns: UEFA EURO 2024 के फाइनल में हार के बाद इंग्लैंड के हेड कोच गैरेथ साउथगेट ने दिया इस्तीफा
साउथगेट ने इससे पहले कहा था कि अगर टीम यूरो नहीं जीतती है तो वह इंग्लैंड के बॉस के पद से इस्तीफा दे देंगे, लेकिन हाल ही में आई रिपोर्टों से पता चला था कि इंग्लिश एफए चाहता है कि वह फीफा विश्व कप 2026 तक पद पर बने रहें.
यूरो 2024 के फाइनल में स्पेन से हार झेलने के बाद इंग्लैंड को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य कोच गैरेथ साउथगेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. साउथगेट ने इंग्लैंड फुटबॉल की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, "इंग्लैंड के लिए खेलना और इंग्लैंड का प्रबंधन करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. यह मेरे लिए सब कुछ है और मैंने इसके लिए हमेशा अपना बेस्ट दिया है। लेकिन अब बदलाव और एक नए अध्याय का समय आ गया है. स्पेन के खिलाफ बर्लिन में रविवार को खेला गया फाइनल इंग्लैंड के मैनेजर के रूप में मेरा आखिरी मैच था.'' यह भी पढ़ें: सैंटियागो बर्नब्यू में रियल मैड्रिड के खिलाड़ी के रूप में जुड़े फ्रेंच फुटबॉल स्टार किलियन एमबाप्पे
"मुझे 102 मैचों में खिलाड़ियों के एक बड़े समूह का नेतृत्व करने का सौभाग्य मिला है. उनमें से हर एक को देश की जर्सी पहनने पर गर्व है और वे कई मायनों में अपने देश के लिए गौरवान्वित हैं."
साउथगेट ने इससे पहले कहा था कि अगर टीम यूरो नहीं जीतती है तो वह इंग्लैंड के बॉस के पद से इस्तीफा दे देंगे, लेकिन हाल ही में आई रिपोर्टों से पता चला था कि इंग्लिश एफए चाहता है कि वह फीफा विश्व कप 2026 तक पद पर बने रहें.
इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन ने एक्स पर पोस्ट किया, "102 मैच और लगभग आठ साल तक टीम के प्रभारी रहने के बाद गैरेथ साउथगेट ने घोषणा की है कि वह थ्री-लायंस के मैनेजर के रूप में अपनी भूमिका छोड़ रहे हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

