सिर पर चोट लगी से उभर चुके है लूक शॉ

इंग्लैंड फुटबाल टीम के डिफेंडर लूक शॉ का कहना है कि वह अब ठीक हैं और जल्द ही फुटबाल मैदान पर वापसी करेंगे. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन के खिलाफ नेशन्स लीग में खेले गए मैच के दौरान शॉ को सिर पर चोट लगी थी.

लूक शॉ(प्रतीकात्मक तस्वीर ट्विटर)

लंदन: इंग्लैंड फुटबाल टीम के डिफेंडर लूक शॉ का कहना है कि वह अब ठीक हैं और जल्द ही फुटबाल मैदान पर वापसी करेंगे. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन के खिलाफ नेशन्स लीग में खेले गए मैच के दौरान शॉ को सिर पर चोट लगी थी. इस मैच में दूसरे हाफ की शुरुआत में ही शॉ चोटिल हो गए थे और उन्हें स्ट्रेचर पर लेटाकर मैदान से वापस ले जाया गया था. मैदान पर ही मेडिकल टीम के करीब 10 सदस्यों ने उनका सात मिनट तक प्राथमिक इलाज किया और इसके बाद उन्हें ले जाया गया.

शॉ ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा, "आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया. मैं अभी ठीक हूं और बेहद काबिल हाथों में हूं. मैं एक योद्धा हूं और जल्द ही फुटबाल मैदान पर वापसी करूंगा."ऐसा पहली बार नहीं है, जब शॉ को इतनी गहरी चोट लगी है. इससे पहले भी 2015 में चैम्पियंस लीग के दौरान उन्हें पैर में गंभीर चोट लगी थी और इस कारण वह करीब 11 माह तक फुटबाल मैदान से बाहर हो गए थे.

इस चोट को लेकर शॉ भी घबरा गए थे. एक बयान में उन्होंने कहा था कि इस दौरान उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे वह अपना एक पैर गंवा बैठे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match: कब और कहां खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल? नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 349 रनों का लक्ष्य, जॉर्डन हरमन ने जड़ा शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Score Update: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड