Canada vs Bosnia and Herzegovina Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप में आज कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच होगी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

कनाडा फीफा वर्ल्ड कप में तीसरी बार हिस्सा ले रहा है. इससे पहले टीम 1986 और 2022 में विश्व कप खेल चुकी है. अल्फोंसो डेविस, जोनाथन डेविड और साइल लारिन जैसे स्टार खिलाड़ियों के दम पर कनाडा घरेलू मैदान पर शानदार शुरुआत करना चाहेगा. दूसरी ओर बोस्निया-हर्जेगोविना की टीम अनुभवी स्ट्राइकर एडिन जेको की अगुवाई में मैदान में उतरेगी.

कनाडा बनाम बोस्निया और हर्जेगोविना (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Canada National Football Team vs Bosnia and Herzegovina National Football Team, FIFA World Cup 2026 Live Streaming And Telecast Details: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना (Canada vs Bosnia and Herzegovina) की टीमें अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज यानी 13 जून को टोरंटो स्टेडियम (Toronto Stadium), टोरंटो में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार मैच रात 12:30 बजे शुरू होगा. कनाडा को मेजबान होने के नाते सीधे टूर्नामेंट में जगह मिली है, जबकि बोस्निया-हर्जेगोविना 12 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में वापसी कर रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: South Korea vs Czechia Live Streaming: आज फीफा वर्ल्ड कप में दक्षिण कोरिया और चेकिया के बीच होगी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

कनाडा फीफा वर्ल्ड कप में तीसरी बार हिस्सा ले रहा है. इससे पहले टीम 1986 और 2022 में विश्व कप खेल चुकी है. अल्फोंसो डेविस, जोनाथन डेविड और साइल लारिन जैसे स्टार खिलाड़ियों के दम पर कनाडा घरेलू मैदान पर शानदार शुरुआत करना चाहेगा. दूसरी ओर बोस्निया-हर्जेगोविना की टीम अनुभवी स्ट्राइकर एडिन जेको की अगुवाई में मैदान में उतरेगी. टीम ने क्वालिफिकेशन चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप का टिकट हासिल किया था.

कनाडा बनाम बोस्निया-हर्जेगोविना मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (Canada vs Bosnia and Herzegovina Match Date And Venue)

कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 13 जून को टोरंटो स्टेडियम, टोरंटो में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से खेला जाएगा.

भारत में कनाडा बनाम बोस्निया-हर्जेगोविना मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (Canada vs Bosnia and Herzegovina Live TV Channel Telecast In India)

भारत में कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले का सीधा प्रसारण Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD चैनलों पर देखा जा सकता है.

भारत में कनाडा बनाम बोस्निया-हर्जेगोविना मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch Canada vs Bosnia and Herzegovina Live Streaming In India)

भारत में कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मैच देखने के लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

दोनों टीमों के स्क्वाड पर एक नजर

कनाडा: डेने सेंट क्लेयर, मैक्सिम क्रेपो, ओवेन गुडमैन, एलिस्टेयर जॉनस्टन, डेरेक कॉर्नेलियस, रिची लारिया, निको सिगुर, जोएल वॉटरमैन, लुक डी फूजेरोल्स, मोइस बॉम्बिटो, अल्फोंसो डेविस, अल्फी जोन्स, स्टीफन यूस्टाकियो, इस्माइल कोने, ताजोन बुकानन, मैथ्यू चोइनिएरे, अली अहमद, नाथन सालिबा, लियाम मिलर, जेडन नेल्सन, जैकब शैफेलबर्ग, जोनाथन ओसोरियो, जोनाथन डेविड, साइल लारिन, टानी ओलुवासेयी और प्रॉमिस डेविड.

बोस्निया-हर्जेगोविना: उस्मान हाडजिकिच, निकोला वासिल्ज, मार्टिन ज़्लोमिस्लिच, अमर डेडिच, डेनिस हाडजिकाडुनिक, निकोला काटिच, सीड कोलासिनाच, अर्जन मालिक, तारिक मुहरेमोविच, निहाद मुजाकिच, स्त्येपान राडेल्जिच, केरिम अलायबेगोविच, एस्मिर बाजराक्तारेविच, इवान बेसिक, डेजेनिस बर्निक, आर्मिन गिगोविच, आमिर हाडजियाहमेटोविच, एर्मिन महमिक, अमर मेमिक, इवान सुन्जिच, बेंजामिन ताहिरोविच, सामेद बाजदार, एरमेडिन डेमिरोविच, एडिन जेको, जोवो लुकिच और हारिस तबाकोविच.

नोट: कनाडा राष्ट्रीय फुटबॉल टीम बनाम बोस्निया-हर्जेगोविना राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के इस मुकाबले की लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट