खेल

कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के लिए मेसी और अगुएरो अर्जेटीना की टीम में हुए शामिल

अर्जेटीना (Argentina) फुटबाल टीम के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने आगामी कोपा अमेरिका (Copa America) टूर्नामेंट के लिए अपने टीम की घोषणा कर दी है जिसमें लियोनेल मेसी (Lionel Messi) और सर्जियो अगुएरो (Sergio Aguero) को भी शामिल किया गया है.

कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के लिए मेसी और अगुएरो अर्जेटीना की टीम में हुए शामिल
(Photo Credits: IANS)

अर्जेटीना (Argentina) फुटबाल टीम के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने आगामी कोपा अमेरिका (Copa America)  टूर्नामेंट के लिए अपने टीम की घोषणा कर दी है जिसमें लियोनेल मेसी (Lionel Messi) और सर्जियो अगुएरो (Sergio Aguero) को भी शामिल किया गया है. समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी के फारवर्ड अगुएरो पिछले साल हुए फीफा विश्व कप के बाद से अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेले हैं. स्कालोनी के मार्गदर्शन में भी अगुएरो पहली बार अर्जेटीना की टीम में शामिल हुए हैं. एंजेल डि मारिया का नाम भी टीम में शामिल है, लेकिन चोट के कारण उनके खेलने की संभावना कम है.

अर्जेटीना के क्लब रिवर प्लेट के डिफेंडर मिल्टन कैस्को को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, स्कालोनी ने माउरो इकार्डी और गेब्रियल मेरसाडो को टीम में जगह नहीं दी है. कोपा अमेरिका टूर्नामेंट 14 जून से सात जुलाई के बीच ब्राजील में खेला जाएगा. अर्जेटीना को ग्रुप-बी में कोलंबिया, पैराग्वे और कतर के साथ रखा गया है. अर्जेंटीना की टीम इस टूर्नामेंट का पहला मैच 15 जून को कोलंबिया के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद, उसका सामना पैराग्वे और कतर से होगा.

यह भी पढ़ें- फुटबाल खिलाड़ी एमिलियानो साला का शव विमान के मलबे से हुआ बरामद

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: फ्रेंको अरमानी, एस्टेबन एंड्राडा और अगस्टिन मार्चेसिन.

डिफेंडर: रेंजो साराविया, जर्मन पेजेला, जुआन फोयथ, निकोलस ओटामेंडी, निकोलस टैग्लियाफिको, मार्कोस एकुना, मिल्टन कैस्को और रामिरो फुनेस मोरी.

मिडफील्डर: लिएंड्रो पारेदेस, गुइडो रोड्रिगेज, जियोवानी लो सेल्सो, रोबटरे परेरा, रोड्रिगो डी पॉल, पाउलो डिबाला, एक्सेक्लि पालासियोस और एंजेल डि मारिया.

फॉरवर्ड: लियोनेल मेसी, सर्जियो अगुएरो, लुटारो मार्टिनेज और मैटियास सुआरेज.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).