इंटरकोंटिनेंटल कप : कप्तान सुनील छेत्री की भावुक अपील के बाद, भारत-केन्या मैच के सभी टिकट बिके

भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री द्वारा प्रशंसकों की भावुक अपील के बाद इंटरकोंटिनेंटल कप में भारत एवं केन्या के बीच सोमवार को होने वाले मुकाबले की सभी टिकट बिक गई हैं

कप्तान सुनील छेत्री (Photo Credits: PTI)

मुंबई: भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री द्वारा प्रशंसकों की भावुक अपील के बाद इंटरकोंटिनेंटल कप में भारत एवं केन्या के बीच सोमवार को होने वाले मुकाबले की सभी टिकट बिक गई हैं. मुंबई फुटबाल एरीन में प्रतियोगिता के पहले मैच में चीनी ताइपे को 5-0 से हराने के बाद भारतीय कप्तान ने प्रशंसकों से सोशल मीडिया पर स्टेडियम आकर टीम को अपना समर्थन देने की अपील की थी.

केन्या के खिलाफ छेत्री भरत की जर्सी में अपना 100वां मैच भी खेलेंगे. वह भारत के लिए 100 मैच खेलने वाले दूसरे फुटबाल खिलाड़ीे है. छेत्री से पहले पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने अपने देश के लिए 100 मैच खेले थे.

अपने वीडियो संदेश में छेत्री ने कहा था, "उन सभी लोगों को, जिनकी भारतीय फुटबाल से आशाएं खत्म हो गई हैं या कोई आशा ही नहीं है, उन सभी से हम स्टेडियम आने का आग्रह करते हैं. इंटरनेट पर मजाक उड़ाना या आलोचना करना अधिक मजेदार नहीं है. स्टेडियम आकर हम पर चिल्लाइये."

उनके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी नागरिकों से भारतीय फुटबाल टीम को समर्थन देने की अपील की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट