2018 FIFA World Cup : 32 टीमों के नारों और लोगो की हुई घोषणा
विश्व फुटबाल की नियामक संस्था-फीफा ने अगले माह 14 जून से शुरू होने जा रहे विश्व कप के लिए सभी 32 टीमों के लोगो और नारों की गुरुवार को घोषणा कर दी
मॉस्को: विश्व फुटबाल की नियामक संस्था-फीफा ने अगले माह 14 जून से शुरू होने जा रहे विश्व कप के लिए सभी 32 टीमों के लोगो और नारों की गुरुवार को घोषणा कर दी. रूस की समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, मेजबान रूस के 'खुले दिल से खेलो' लोगों के साथ ही फीफा ने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे टीमों के आधिकारिक लोगों की भी घोषणा कर दी.
फीफा ने एक बयान में कहा,"मतों की गिनती हो गई है. प्रशंसकों ने अपना मत बयां कर दिया है. अब हमारे पास 32 नारे हैं जो वैश्विक फीफा क्लब समुदाय के दिलों पर कब्जा कर चुके हैं."
3⃣2⃣ shirts 👕
1⃣ team 💪@TeamRussia are ready to welcome all for the #WorldCup!
🇷🇺🇸🇦🇪🇬🇺🇾🇵🇹🇪🇸🇲🇦🇮🇷
🇫🇷🇦🇺🇵🇪🇩🇰🇦🇷🇮🇸🇭🇷🇳🇬
🇧🇷🇨🇭🇨🇷🇷🇸🇩🇪🇲🇽🇸🇪🇰🇷
🇧🇪🇵🇦🇹🇳🏴🇵🇱🇸🇳🇨🇴🇯🇵 pic.twitter.com/KFIB6tai5q
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) May 24, 2018
फीफा ने कहा, "इन नारों को विश्व कप के दौरान सभी 32 टीमों की बसों पर प्रदर्शित किया जाएगा. नारे देने वाले प्रत्येक भाग्यशाली विजेताओं को रूस में विश्व कप देखने का मौका दिया जाएगा.
मौजूदा चैंपियन जर्मनी का नारा है, 'चलो एक साथ इतिहास लिखते हैं' जबकि 2016 के यूईएफए यूरो कप चैंपियन पुर्तगाल का नारा है, 'जो गुजर गया वह गौरवमय था और जो मौजूदा समय में है वह इतिहास है.'
फीफा विश्व कप की शुरुआत 21 दिन बाद मॉस्को में होगी. रूस के 11 शहरों मॉस्को, सेंट पीट्सबर्ग, सोच्चि, कजान, सरांस्क, कैलिनिंग्राड, वोल्गोग्रेड, रोस्तोव-ऑन-डॉन, निज्नी नोवग्रोड, येकातेरिनबर्ग और समारा में विश्व के मैच खेले जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2018 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

