FIFA World Cup 2026 Round Of 16 Schedule: शुरू हुआ प्री-क्वार्टर फाइनल का रोमांच, यहां देखें भारतीय समयानुसार सभी मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
राउंड ऑफ 16 में लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, विनीसियस जूनियर, एरलिंग हालैंड, हैरी केन और लामिन यामाल जैसे कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे. ऐसे में फुटबॉल प्रशंसकों को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं.
FIFA World Cup 2026 Round of 16 Schedule In IST: फीफा विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. ग्रुप स्टेज और राउंड ऑफ 32 के मुकाबले खत्म होने के बाद अब सिर्फ 16 टीमें खिताब की दौड़ में बची हैं. 4 जुलाई 2026 से प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) मुकाबलों की शुरुआत हो रही है, जहां हर मैच 'करो या मरो' का होगा. Lionel Messi Reaction: केप वर्डे पर रोमांचक जीत के बाद लियोनेल मेसी का बड़ा बयान, बोले- 'हमें पता था कि मुश्किल होगी, लेकिन हमने संघर्ष करना जाना'
इस बार फीफा विश्व कप का आयोजन पहली बार 48 टीमों के नए प्रारूप में हो रहा है. ग्रुप स्टेज के बाद टॉप-2 टीमें और आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें नॉकआउट में पहुंचीं. इसके बाद पहली बार खेले गए राउंड ऑफ 32 के मुकाबलों में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले. पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को बाहर किया, जबकि मोरक्को ने नीदरलैंड्स को मात दी. वहीं अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई.