FIFA Under-17 Women: फीफा अधिकारी ने अंडर-17 महिला विश्व कप कोच छात्रवृति कार्यक्रम का किया उदघाटन

फीफा की महिला फुटबॉल विकास प्रमुख अरिजाना डेमिरोविक ने शनिवार को यहां अंडर-17 महिला विश्व कप विरासत पहल कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसके तहत 32 महिला प्रतिभागी रेफरी को शिक्षा में छात्रवृत्ति दी जायेगी।

Photo Credit: ANI

मुंबई, 17 सितंबर फीफा की महिला फुटबॉल विकास प्रमुख अरिजाना डेमिरोविक ने शनिवार को यहां अंडर-17 महिला विश्व कप विरासत पहल कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसके तहत 32 महिला प्रतिभागी रेफरी को शिक्षा में छात्रवृत्ति दी जायेगी. यह टूर्नामेंट देश में 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला है. इस मौके पर अरिजाना के साथ अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव शाजी प्रभाकरन भी थे. यह भी पढ़ें: टेबल टेनिस की अगुआई को तैयार 'सूरत', शीर्ष खिलाड़ी 36वें राष्ट्रीय खेलों का करेंगे आयोजन

अरिजाना ने कहा, ‘‘यह जरूरी है कि फुटबॉल का विकास हो। फीफा अंडर -17 विश्व कप पहले से ही अपनी विरासत पहल के तहत कोच शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम से जमीनी स्तर पर महिला भागीदारी को प्रोत्साहित कर रहा है। रेफरी शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है.’’

प्रभाकरन का मानना है कि रेफरी शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम जैसी पहल और अधिक महिलाओं को फुटबॉल को करियर के रूप में चुनने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने कहा, " भारत में फुटबॉल के समग्र विकास के लिए महिला फुटबॉल के विकास और प्रतिनिधित्व में बढ़ोतरी पर ध्यान दिया जा रहा है. रेफरी शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम इसका अहम हिस्सा है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड