Fakhar Zaman Dismissal Controversy: 'उन्हें आईपीएल में भी अंपायरिंग करनी है', फखर जमां को आउट देने पर अफरीदी ने उगला जहर

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत के विरुद्ध सुपर-4 मुकाबले में फखर जमां को आउट दिए जाने पर सवाल उठाया है. उन्होंने एशिया कप 2025 में अंपायरिंग के मानकों पर फिर से बहस छेड़ दी है. तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या की एक ऑफ-कटर गेंद पर फखर जमां अपने बल्ले का किनारा लगा बैठे, जिसके बाद विकेटकीपर संजू सैमसन ने आगे की ओर डाइव लगाते हुए कैप लपका.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी(Credit: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली, 23 सितंबर : पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने भारत के विरुद्ध सुपर-4 मुकाबले में फखर जमां को आउट दिए जाने पर सवाल उठाया है. उन्होंने एशिया कप 2025 में अंपायरिंग के मानकों पर फिर से बहस छेड़ दी है. तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या की एक ऑफ-कटर गेंद पर फखर जमां अपने बल्ले का किनारा लगा बैठे, जिसके बाद विकेटकीपर संजू सैमसन ने आगे की ओर डाइव लगाते हुए कैप लपका. मामला थर्ड अंपायर तक पहुंचा, जिन्होंने बल्लेबाज को आउट करार दिया.

फखर जमां इस फैसले से नाखुश दिखे. उनका मानना था कि विकेटकीपर के दस्तानों में जाने से पहले गेंद जमीन को छू चुकी थी. 'समा टीवी' पर शाहिद अफरीदी ने अंपायर पर तंज कसते हुए कहा, "उन्हें आईपीएल में भी अंपायरिंग करनी है." पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने अफरीदी का समर्थन करते हुए फखर जमां को आउट दिए जाने पर अफसोस जताया है. यूसुफ ने कहा, "फखर जमां हमारे प्रमुख खिलाड़ी थे, उन्होंने विश्वस्तरीय गेंदबाजों (जसप्रीत बुमराह) के खिलाफ कुछ चौके लगाकर अच्छी शुरुआत की थी." यह भी पढ़ें : Pakistan vs Sri Lanka, Super Four Match 3 Asia Cup 2025 Live Streaming In India: आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने भी थर्ड अपंयार के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि गेंद बाउंस हुई है. अंपायर गलतियां कर सकते हैं, और यह समझ में आता है. मुझे तो ऐसा लगा कि गेंद बाउंस हुई है, लेकिन मैं गलत भी हो सकता हूं. अगर फखर जमां खेलते रहते, तो हम 190 के आसपास पहुंच सकते थे." 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए. टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 58 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया. टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 74 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 47 रन की पारी खेली

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

\