England: एशेज 2025-26 हार के बाद इंग्लैंड टीम पर उठे सवाल, ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स निशाने पर
The England and Wales Cricket Board (ECB) is poised to address mounting concerns over the national team's culture and performance, with managing director Rob Key and chief executive Richard Gould scheduled to discuss the findings of a post-Ashes review on Monday.
Brendon McCullum Drawn To Players Who Drink and Vape; Ben Stokes Blamed For Ashes 2025-26 Defeat: एशेज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 की करारी हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम की रणनीति, प्रदर्शन और टीम कल्चर पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. इस हार के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड अब पूरे दौरे की समीक्षा करने जा रहा है, जिसमें टीम के ऑन-फील्ड प्रदर्शन के साथ-साथ ऑफ-फील्ड गतिविधियों की भी जांच होगी. इस समीक्षा से ‘बैजबॉल’ युग पर भी बड़ा असर पड़ सकता है. England New Head Coach Brendon McCullum: ब्रेंडन मैकुलम को बनाया गया इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नया ऑल फॉर्मेट हेड कोच, मैथ्यू मॉट की लेंगे जगह
टीम कल्चर पर उठे सवाल, मैकुलम ने किया बचाव
एशेज दौरे के दौरान खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आईं, जिनमें नोसा (ऑस्ट्रेलिया) में ब्रेक के दौरान खिलाड़ियों के शराब पीने की खबरें शामिल थीं. इसके अलावा हैरी ब्रुक से जुड़ा एक विवाद भी चर्चा में रहा.
हालांकि इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए टीम का बचाव किया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को थोड़ा रिलैक्स करने की आजादी होनी चाहिए और टीम का माहौल नियंत्रण में है.
बेन स्टोक्स ने कोच का किया समर्थन
इंग्लैंड टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने भी ब्रेंडन मैकुलम का समर्थन किया है. उन्होंने उन्हें एक शानदार कोच बताया और कहा कि कोचिंग से जुड़े फैसले उनका काम नहीं है.
स्टोक्स ने खुद स्वीकार किया कि टीम का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में अपेक्षा के अनुसार नहीं रहा और यह टेस्ट क्रिकेट के स्तर से काफी नीचे था. उन्होंने यह भी माना कि विरोधी टीमों ने इंग्लैंड की आक्रामक ‘बैजबॉल’ रणनीति का तोड़ निकाल लिया है.
पूर्व खिलाड़ियों की तीखी आलोचना
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ज्योफ्री बॉयकॉट ने टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की. उन्होंने मैकुलम, रॉब की और बेन स्टोक्स को लेकर तीखा बयान देते हुए कहा कि इन लोगों ने पिछले कुछ सालों से गलत तस्वीर पेश की है.
अब आगे क्या
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की समीक्षा में टीम की तैयारी, खिलाड़ियों का प्रदर्शन और अनुशासन जैसे कई पहलुओं पर चर्चा होगी. इस रिपोर्ट के आधार पर भविष्य की रणनीति तय की जाएगी.