Ind vs Aus 1st T20: अच्छी गेंदबाजी नहीं की, मैदान पर मौकों का फायदा नहीं उठाया: रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम ने मैदान में मिले मौकों का फायदा नहीं उठाया और गेंदबाजी भी खराब रही जिससे उसे तीन मैचों की श्रृंखला के बड़े स्कोर वाले पहले ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आस्ट्रेलिया से चार विकेट की हार का मुंह देखना पड़ा।

रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

मोहाली, 20 सितंबर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम ने मैदान में मिले मौकों का फायदा नहीं उठाया और गेंदबाजी भी खराब रही जिससे उसे तीन मैचों की श्रृंखला के बड़े स्कोर वाले पहले ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आस्ट्रेलिया से चार विकेट की हार का मुंह देखना पड़ा. रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हमने उतनी अच्छी गेंदबाजी की। 200 रन का स्कोर बचाव के लिये काफी अच्छा है लेकिन हमने मैदान में मिले (कैच लपकने के) मौकों का फायदा नहीं उठाया. ’’ यह भी पढ़ें: खराब गेंदबाजी के वजह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से धोया

भारत ने आल राउंडर हार्दिक पंड्या (नाबाद 71 रन) और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (55 रन) के अर्धशतकों के अलावा सूर्यकुमार यादव (46 रन) की बदौलत छह विकेट पर 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. रोहित ने कहा, ‘‘मुझे लगता है हमने अच्छी बल्लेबाजी की। हमारे लिये यह समझने के लिये अच्छा मैच रहा कि हम कहां गलत रहे और अगले मैच में हम क्या बेहतर कर सकते हैं. ’’

आस्ट्रेलिया ने कैमरन ग्रीन (61 रन) के अर्धशतक के बाद मैथ्यू वेड की 21 गेंद में 45 रन की नाबाद पारी से श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली. आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कहा, ‘‘अच्छा मुकाबला रहा। निश्चित रूप से अंत में ओस से हमें मदद मिली. हमारे लिये कुछ अच्छी भागीदारियां रहीं.

खिलाड़ियों ने अच्छी आक्रामकता दिखायी और मैच की लय बदलने की कोशिश की जो काफी अच्छा रहा. ’’ कैमरन ग्रीन ने 30 गेंद में आठ चौके और चार छक्के से 61 रन बनाये। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े