राष्ट्रीय युवा पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में ढेंकनाल के बिभासिंधु बारिक ने जीते तीन मेडल

ढेंकनाल के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी बिभासिंधु बारिक ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी चमक बिखेरी है. बिभासिंधु ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय युवा पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते.

ढेंकनाल, 13 सितंबर : ढेंकनाल के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी बिभासिंधु बारिक ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी चमक बिखेरी है. बिभासिंधु ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय युवा पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते. 17 वर्षीय बिभासिंधु ने अंडर-19 युगल में गोल्ड, एकल में सिल्वर और युवा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर न सिर्फ ढेंकनाल, बल्कि पूरे ओडिशा का गौरव बढ़ाया है. बिभासिंधु बारिक ने आईएएनएस से कहा, "9 साल की उम्र में मुझे सेरेब्रल पाल्सी के बारे में पता चला, लेकिन मैंने हार नहीं मानी. मैं 2019 से ट्रेनिंग कर रहा हूं. मैंने युगांडा में ब्रॉन्ज मेडल जीता. मैं इसके बाद पेरू और इंडोनेशिया गया. जल्द ही मुझे टूर्नामेंट के लिए चाइना जाना है."

उन्होंने कहा, "मैंने युवा पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर-19 डबल्स में गोल्ड, अंडर-19 सिंगल्स में सिल्वर और यूथ अंडर-21 में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. अगर मेरा यूथ एशियन पैरा गेम्स में सेलेक्शन होता है, तो यह मेरे करियर की बड़ी उपलब्धि होगी. ओलंपिक भी मेरा लक्ष्य है." पुलिस प्रशासन ने इस उपलब्धि पर बिभासिंधु को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. ढेंकनाल बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षित बिभासिंधु बारिक ने कई राष्ट्रीय पदक जीते हैं. उन्होंने इंडोनेशिया, पेरू और युगांडा में अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में सफलता हासिल की है. यह भी पढ़ें : Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान नहीं, क्रिकेट पर हमारा ध्यान; सीतांशु कोटक

बिभासिंधु बारिक 16 सितंबर से चीन में शुरू होने वाली आगामी अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसके लिए वह शनिवार को रवाना होंगे. ढेंकनाल बैडमिंटन अकादमी और बैडमिंटन प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. बिभासिंधु का लक्ष्य भविष्य में भारत की ओर से एशियन गेम्स और ओलंपिक गेम्स में भाग लेना है. ढेंकनाल के इस पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन किया है. बिभासिंधु बारिक ने राष्ट्रीय युवा पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर मेहनत और लगन का शानदार उदाहरण पेश किया है. उनकी उपलब्धि प्रेरणादायी है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड