Tokyo Olympics 2020: राष्ट्रीय रिकॉर्ड के बावजूद स्टीपलचेस फाइनल से चूके साबले, दुती भी बाहर

ओलंपिक की एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत के अभियान की शुरूआत निराशाजनक रही जब अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सके जबकि दुती चंद औसत प्रदर्शन के साथ शुरूआती दौर से ही बाहर हो गई .

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit PTI)

तोक्यो, 30 जुलाई : ओलंपिक की एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत के अभियान की शुरूआत निराशाजनक रही जब अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सके जबकि दुती चंद औसत प्रदर्शन के साथ शुरूआती दौर से ही बाहर हो गई . एम पी जबीर भी पुरूषों की 400 मीटर बाधा दौड़ से बाहर हो गए . साबले ने दूसरी हीट में 8 : 18 . 12 समय निकाला और मार्च में फेडरेशन कप में बनाया 8 : 20 . 20 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा . वह दूसरी हीट में सातवें स्थान पर रहे . हर हीट से शीर्ष तीन और सारी हीट से शीर्ष छह फाइनल में पहुंचते हैं . साबले बदकिस्मत रहे क्योंकि तीसरी हीट के शीर्ष तीन खिलाड़ी उनसे धीमा दौड़े थे .

साबले क्वालीफाइंग हीट में सर्वश्रेष्ठ सातवें और कुल 13वें स्थान पर रहे .तीन हीट में से सर्वश्रेष्ठ तीन और अगले छह सबसे तेज खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 15 फाइनल के लिये क्वालीफाई करते हैं . दुती अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी नहीं दोहरा सकी और 100 मीटर में 11 . 54 सेकंड का समय निकाला . उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 11 . 17 सेकंड का है . वह पांचवीं हीट में सातवे और कुल 54 प्रतियोगियों में 45वें स्थान पर रहीं . सातों हीट से शीर्ष तीन और अगले तीन सबसे तेज धावकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई . यह भी पढ़ें : Tokyo Olympics 2020: लवलीना बोरगोहेन का जबरदस्त पंच, ओलिपिंक 2020 में भारत का एक और मेडल हुआ पक्का

दुती ने विश्व रैंकिंग के आधार पर ओलंपिक में जगह बनाई थी चूंकि वह 11 . 15 मीटर का क्वालीफिकेशन मार्क पार नहीं कर सकी थी . उन्होंने 200 मीटर में भी विश्व रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई किया . जबीर सातवें और अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहे . वह 50 . 77 सेकंड का समय निकालकर 36 प्रतियोगियों में 33वें स्थान पर रहे . उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 49 . 13 सेकंड है . पांचों हीट में से पहले चार और अगले चार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचते हैं .

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\