दिल्ली हॉफ मैराथन में इथियोपियाई धावकों का रहा जलवा

दिल्ली हाफ मैराथन में रविवार को इथियोपिया के धावकों का जलवा देखने को मिला. एलीट पुरुष और महिला दोनों का खिताब इथियोपिया के नाम रहा.

दिल्ली हाफ मैराथन (Photo Credit: Pixabay)

नई दिल्ली: दिल्ली हाफ मैराथन में रविवार को इथियोपिया के धावकों का जलवा देखने को मिला. एलीट पुरुष और महिला दोनों का खिताब इथियोपिया के नाम रहा. एलीट पुरुष वर्ग में अंदमाक बेलिहू ने बाजी मारी तो महिलाओं में इस साल पहली बार इस मैराथन में हिस्सा ले रहीं सहाये गेमेचु ने खिताब अपने नाम किया. सहाये ने कोर्स रिकार्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया.

पिछले साल एलीट पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर रहने वाले बेलिहू ने इस बार कमी पूरी की और 59 मिनट 17 सेकेंड में दूरी तय करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. जीतने के बाद बेलिहू ने कहा, "पछली बार में जीत नहीं पाया. इस साल मैंने काफी मेहनत की और जीतने के लिए यहां आया. खुश हूं कि मैं इस बार खिताब जीत सका."

वहीं दूसरे स्थान पर भी इथियोपिया के धावक अमदवर्क वालेलेगन रहे, जिन्होंने 59 मिनट 21 सेकेंड का समय निकाला. यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है. तीसरे स्थान पर केन्या के डेनियल किपचुम्बा रहे. उन्होंने 59 मिनट 48 सेकेंड का समय निकाला.

शुरूआत में बेलिहू पीछे थे. उन्होंने धीरे-धीरे गति पकड़ी. बीच में वह कुछ देर तक पीछे भी रहे लेकिन बेलिहू ने आखिरी तकरीबन पांच किलोमीटर में बढ़त ले ली थी. इस बीच वेलेलेगन पीछे से आगे आ गए और डेनियल ने भी अंतिम पलों में अपने आप को आगे ही रखा. यह दोनों हालांकि काफी कोशिश के बाद भी बेलिहू और अपने बीचे के अंतर को कम नहीं कर पाए.

वहीं, महिलाओं की रेस में काफी कुछ देखने को मिला. एक घंटे छह मिनट 56 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल करने वाली विश्व रिकार्ड धावक केन्या की जॉसलिने जेपकोस्गी और इथियोपिया की तिरुनेश डिबाबा ने रेस की शानदार शुरुआत की.

इन तीनों में से सिर्फ जेपकोस्गी ने अपनी लय को बनाए रखा. बीच में वह पीछे भी रहीं लेकिन समय पर वापसी करते हुए शीर्ष तीन में खत्म करने में सफल रही. इस बीच डिबाबा ने दो बार बढ़त ले ली थीए लेकिन अंतिम कुछ मिनटों में वह पीछे रह गईं और शीर्ष तीन से बाहर होकर पदक से चूक गईं. तीसरा स्थान केन्या की जेइनबेर यमेरे के नाम रहा.

विजेता सहाय ने कहा, "यहां काफी बड़ी-बड़ी खिलाड़ी आई हैं. यहां मैं पहली बार आई हूं मैं सिर्फ कोशिश करना चाहती थी."

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Stats And Preview: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले में आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट