CWG 2022 Day-7 India Schedule: 7वें दिन इन खेलों से मेडल की उम्मीद, कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में ये है भारत का आज का शेड्यूल

राष्ट्रमंडल खेलों में सातवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है. सभी समय भारतीय मानक समय के अनुसार हैं.

Commonwealth Games

बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. छठे दिन भी भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे दिन 5 मेडल जीते. कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने एक सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते और कुल पदकों की संख्या को 18 कर दिया है. अब देश की निगाहें 7वें दिन के प्रदर्शन पर है. भारत को एक और मैडल, Tejaswin Shankar ने High Jump में जीता Bronze

राष्ट्रमंडल खेलों में सातवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है. सभी समय भारतीय मानक समय के अनुसार हैं.

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:

महिला तार गोला फेंक: क्वालीफाइंग दौर - सरिता सिंह, एम बाला - दोपहर 2.30 बजे

महिला 200 मीटर: राउंड एक- हीट दो - हिमा दास - दोपहर 3.30 बजे

पुरुषों की लंबी कूद फाइनल: मोहम्मद अनीस याहिया, मुरली श्रीशंकर - रात 12.12 बजे (शुक्रवार को)

मुक्केबाजी:

48 से 51 किग्रा फ्लाईवेट: क्वार्टरफाइनल 2 - अमित पंघाल - शाम 4.45 बजे

57 से 60 किग्रा लाइटवेट: क्वार्टरफाइनल 2 - जैस्मिन लेंबोरिया - शाम 6.15 बजे

92 किग्रा सुपर हैवीवेट: क्वार्टरफाइनल 1 - सागर अहलावत - रात 8 बजे

63.5 से 67 किग्रा वेल्टरवेट: क्वार्टरफाइनल 3 - रोहित टोकस - रात 12.30 बजे (गुरुवार)

लयबद्ध जिम्नास्टिक:

व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन सब डिवीजन 1 - बलवीन कौर - शाम 4.30 बजे से

हॉकी:

पुरुष पूल बी: भारत बनाम वेल्स - शाम 6.30 बजे

लॉन बॉल्स:

पुरुष एकल - मृदुल बोरगोहेन - शाम 4 बजे

स्क्वाश:

महिला युगल राउंड आफ 32: सुनयना सारा कुरुविला और अनाहत सिंह - शाम 5.30 बजे

पुरुष युगल राउंड आफ 32: वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह - शाम 6 बजे

मिश्रित युगल राउंड आफ 16: दीपिका पल्लीकल कार्तिक और सौरव घोषाल - शाम 7 बजे

मिश्रित युगल राउंड आफ 16: जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल सिंह संधू- रात 11 बजे

महिला युगल राउंड आफ 16: जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल कार्तिक: रात 12.20 बजे (शुक्रवार को)

टेबल टेनिस:

मिश्रित युगल राउंड आफ 64: सानिल शेट्टी और रीथ टेनिसन - रात 8.30 बजे

मिश्रित युगल राउंड आफ 32: जी साथियान और मनिका बत्रा - रात 8.30 बजे

मिश्रित युगल राउंड आफ 32: अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला - रात 8.30 बजे

महिला एकल राउंड आफ 32: श्रीजा अकुला / मनिका बत्रा - रात 8.30 बजे

पुरुष युगल राउंड आफ 32: हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी - रात 8.30 बजे

पुरुष युगल राउंड आफ 32 - शरत कमल और जी साथियान - रात 8.30 बजे

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट